comscore

Free Fire Max में रेयर The Heist Sidekick Bundle पाने का मौका, आधे Diamonds होंगे सेव

Free Fire Max में The Heist Sidekick Bundle पाने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि स्टोर के जरिए इस बंडल को आप आधी कीमत में Claim कर सकते हैं।

Published By: Manisha | Published: Jul 16, 2025, 04:21 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स गेम में आपकी पहचान आपके कैरेक्टर के साथ होती है। वैसे तो गेम में कई तरह के कैरेक्टर मौजूद होते हैं, लेकिन गेम में उन्हें कस्टमाइज भी किया जाता है। कैरेक्टर को नया लुक देने के लिए गेम में कई तरह के आउटफिट बंडल मिलते हैं, जिसमें आपके कैरेक्टर को सिर से लेकर पैरों तक के लिए नए-नए आइटम्स पहनने को मिल जाते हैं। आज इस गेम में आप रेयर The Heist Sidekick Bundle को खरीदने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बंडल को आप आज हाफ रेट में क्लेम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

Free Fire Max गेम में आज आप यूनिक लुक वाले The Heist Sidekick Bundle को पा सकते हैं। दरअसल, गेम डेवलपर कंपनी ने इस बंडल को डेली स्पेशल स्टोर में शामिल किया है। इस स्टोर की खासियत यह है कि इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आप उन आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आप गेम में नए आइटम्स खरीदने के साथ-साथ अपनी इन-गेम करेंसी को सेव करना चाहते हैं, तो आप इस स्टोर का रूख कर सकते हैं। यहां देखें आज इस स्टोर में आपको क्या कुछ मिलने वाला है। news और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट

Daily Special

1. Parang Viper Slicer की कीमत फ्री फायर मैक्स गेम में 499 डायमंड्स है, लेकिन इसे आज 249 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes: जारी हुए नए कोड, मुफ्त में पाएं Diamond और Skins!

2. Dragon Master (Shoes) की कीमत 349 डायमंड्स है, जो कि आपको आज 174 डायमंड्स में मिलेगा।

3. BP S12 Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकते हैं।

4. The Heist Sidekick Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जो कि 449 डायमंड्स में मिल रहा है।

5. Glo Technia Gloo Wall Skin की कीमत 599 डायमंड्स है, जिसे आप आज डेली स्पेशल स्टोर से 299 डायमंड्स में पा सकते हैं।

6. Roaring Gunfighter (AUG + M1014) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में आज क्लेम कर सकते हैं।

Daily Special कैसे करें एक्सेस?

1. सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

2. इसके बाद स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको दूसरे नंबर पर Daily Special का बैनर दिखाई देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

4. इस बैनर पर क्लिक करके आप आज मिलने वाले आइटम्स को एक्सेस कर सकते हैं।