Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 14, 2025, 11:17 AM (IST)
Free Fire Max में Hello Trouble Ring इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Hopping Trouble Bundle, MP5 Troublemaker Gun Skin और Trouble Locker Gloo Wall Skin जैसे इन-गेम आइटम्स फ्री पाने का मौका मिल रहा है। यह गेम का लक रॉयल इवेंट है, जिसमें फ्री रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको अपना लक अजमाना होगा। लक अजमाने के लिए आपको गेम में Spin करना होगा, जिसके लिए इन-गेम करेंसी Diamonds का इस्तेमाल करना होता है। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
Hello Trouble Ring इवेंट गेम में लाइव हो गया है, जो कि लगभग 2 हफ्ते लाइव रहेगा। इस इवेंट के दौरान Free Fire Max प्लेयर्स को Trouble थीम के कई नए व अनोखे इन-गेम आइटम्स फ्री पाने का मौका मिल रहा है, जिसमें Hopping Trouble Bundle, MP5 Troublemaker Gun Skin और Trouble Locker Gloo Wall Skin आदि शामिल है। इन आइटम्स को फ्री पाने के लिए आपको स्पिन करना होग। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 5 स्पिन के लिए आपको 100 डायमंड्स की जगह 90 डायमंड्स ही देने होंगे। इस पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
1. Hopping Trouble Bundle Male
2. Pom-Pom Trouble Bundle Female
3. MP5 Troublemaker Gun Skin
4. Trouble Locker Gloo Wall Skin
इनके अलावा, गेम में कई यूनिवर्सल रिंग टोकन भी मिल रहे हैं, जिन्हें एक्सचेंज करके आप ग्रैंड प्राइज के लिए क्लेम कर सकते हैं।
इस इवेंट को एक्सेस करने के लिए फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें। इसके बाद लक रॉयल पर क्लिक करें। यहां आपको Hello Trouble Ring इवेंट का बैनर दिख जाएगा, जिस पर क्लिक करके आप सभी डिटेल्स एक्सेस कर सकेंगे।
फ्री फायर मैक्स इवेंट क्यों खास होते हैं?
फ्री फायर मैक्स के इवेंट के जरिए प्लेयर्स को रेयर इन-गेम आइटम्स को फ्री पाने का मौका मिलता है।