comscore

Free Fire Max में AWM- Aurora's Shade गन स्किन पाने का मौका, ऐसे पाएं

Free Fire Max में नया Free Gun Skin इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर आप AWM- Aurora's Shade गन स्किन पा सकते हैं। यहां जानें पूरी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 16, 2024, 08:15 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में समय-समय पर कई इवेंट्स लाइव होते रहते हैं। इन इवेंट्स के जरिए प्लेयर्स को गेम में कई तरह के इन-गेम आइटम्स पाने का मौका मिलता है। इसी तरह अब गेम में नया Free Gun Skin इवेंट शुरू हुआ है। जैसे कि इवेंट के नाम से अंदाजा लगया जा सकता है कि इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स गेम में नई गन-स्किन अपने नाम कर सकते हैं। इस इवेंट में AWM- Aurora’s Shade गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Free Fire Max में मिल रहा शानदार Beat Beast बंडल, अनलॉक करने के लिए अभी करें यह काम

Free Fire Max गेम में नया Free Gun Skin इवेंट लाइव हो गया है। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में प्लेयर्स को AWM- Aurora’s Shade गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। यह इवेंट आज 16 दिसंबर को लाइव हुआ है, जो कि 7 जनवरी तक लाइव रहेगा। हालांकि, फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट गेम के अन्य इवेंट्स से अलग है। इस इवेंट में रिवॉर्ड पाने के लिए आपको अपने डायमंड्स खर्च नहीं करने होंगे। आप सिंपल कुछ टास्क पूरे करके रिवॉर्ड्स को क्लेम कर सकते हैं। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today 21 February 2026: भारतीय सर्वर के कोड रिलीज, फ्री में पाएं फाडू Rewards

AWM- Aurora’s Shade गन स्किन कैसे पाएं

1. सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ऑन करनी होगी। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल

2. अब इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. इवेंट सेक्शन में जाकर आपको टॉप पर कुछ ऑप्शन दिखेंगे। आपको इन ऑप्शन में से News वाले आइकन पर जाना होगा।

4. News के ऑप्शन में आपको Free Gun Skin वाले सेक्शन में जाना होगा।

5. यहां आपको Free Gun Skin बैनर के तहत रिवॉर्ड की जानकारी मिलेगी, जिसके तहत आप AWM- Aurora’s Shade गन स्किन पा सकते हैं।

6. इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको Go के ऑप्शन पर जाना होगा।

7. इन टास्क को पूरा करके आप AWM- Aurora’s Shade गन स्किन क्लेम कर सकेंगे।

रिवॉर्ड्स

1. इस इवेंट में आपको गेम अपने दोस्तों के साथ खेलना होगा। 100KM पर Gold Royale Voucher मिलेगा।

2. 200KM के बाद It’s Snow Problem Voice पैक मिलेगा।

3. 400KM के बाद Parang – Aurora’s Shade मिलेगा।

4. 600KM के बाद Ring Voucher मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

5. 950KM के बाद AWM- Aurora’s Shade गन स्किन पा सकेंगे।