Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 24, 2024, 05:57 PM (IST)
Free Fire Max भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में आपको शानदार ग्राफिक्स और गेमप्ले एक्सपीरियंस मिलता है। डायमंड इस गेम की इन-गेम करेंसी है। डायमंड्स के जरिए आप गेम में कई आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपको गेम में आगे बढ़ने और दुश्मनों से लड़ने में मदद करते हैं। डायमंड्स को असली पैसों से खरीदा जाता है। वैसे तो आप गेम में सीधे डायमंड्स को खरीदा जा सकता है। हालांकि, फ्री फायर मैक्स में Level Up Pass भी आता है, जो कि आपको कम कीमत में डायमंड्स पाने का मौका देता है। आइए जानते हैं क्या है यह Level Up Pass और इसे कैसे करें एक्सेस। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max पर एक बार फिर Level up pass लाइव हो गया है। इस पास के जरिए आप कम कीमत में खूब सारे डायमंड्स पा सकते हैं। यह पास आपको 800 डायमंड्स 402 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रहा है। वैसे इस पास की कीमत महज 190 रुपये है। लेवल-अप पास लेने के बाद आपको एक-एक करके कई लेवल्स पार करने होते है। हर लेवल को पार करने के बाद आपको गेम में ईनाम के तौर पर डायमंड्स पाने का मौका मिलता है। और पढें: Gaming Smartphones Under 30000: स्मूथ डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी वाले बेस्ट फोन, मिलेगा गेमिंग का असली मजा
1. Level 2 पार करने के बाद आपको 200 डायमंड्स मिलते हैं। और पढें: Reliance Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, मिलेगा JioHotstar से लेकर Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन, जानिए कीमत और बेनिफिट्स
2. Level 4 पार करने के बाद आपको 50 डायमंड्स मिलते हैं।
3. Level 6 पार करने के बाद आपको 50 डायमंड्स मिलते हैं।
4. Level 8 पार करने के बाद आपको 50 डायमंड्स मिलते हैं।
5. Level 10 पार करने के बाद आपको 50 डायमंड्स मिलते हैं।
6. Level 13 पार करने के बाद आपको 50 डायमंड्स मिलते हैं।
7. Level 16 पार करने के बाद आपको 50 डायमंड्स मिलते हैं।
8. Level 20 पार करने के बाद आपको 50 डायमंड्स मिलते हैं।
9. Level 25 पार करने के बाद आपको 50 डायमंड्स मिलते हैं।
10. Level 30 पार करने के बाद आपको 200 डायमंड्स मिलते हैं।
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire MAX गेम ओपन करें।
2. अब होम पेज पर दिख रहे Diamonds के आइकन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको Level Up Pass का बैनर दिखेगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप Level Up Pass खरीद सकेंगे।
5. इसके बाद गेम खेलकर एक के बाद एक लेवल पार करके डायमंड्स फ्री में पाएं।