मोबाइल गेम खेलते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
June 25, 2026
Ashutosh Ojha
फोन चार्ज करते समय गेम खेलने से डिवाइस जल्दी गर्म हो जाता है। इससे गेम की परफॉर्मेंस कम हो सकती है और लंबे समय में बैटरी की हेल्थ भी खराब हो सकती है।
अगर फोन के हिसाब से सही ग्राफिक्स और रिफ्रेश रेट सेट नहीं करते हैं, तो गेम लैग कर सकता है और बैटरी भी तेजी से खत्म हो सकती है।
गेम शुरू करने से पहले गैर-जरूरी ऐप्स बंद कर दें। ज्यादा ऐप्स खुले रहने से RAM पर दबाव पड़ता है और गेम स्मूद नहीं चलता।
बेकार Wi-Fi या मोबाइल नेटवर्क पर गेम खेलने से हाई पिंग, लैग और बार-बार डिस्कनेक्ट होने जैसी परेशानी हो सकती है।
गेम को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें। नए अपडेट में बग फिक्स, बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स मिलते हैं, जिससे गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।
बार-बार बहुत कम बैटरी पर गेम खेलने से फोन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे बैटरी की उम्र और परफॉर्मेंस दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
लंबे समय तक लगातार गेम खेलने से हाथों में थकान होती है और रिएक्शन स्पीड भी कम हो सकती है। बीच-बीच में छोटा ब्रेक लेना बेहतर रहता है।
Thanks For Reading!
अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps
अगली वेब स्टोरी देखें.