Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 08, 2024, 05:07 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया फेडेड व्हील आया है। गेमर्स को इस इवेंट में एक से एक अच्छे आइटम पाने का मौका मिल रहा है। लक रॉयल में गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Starcatcher Academy Emote दे रहा है। हालांकि, इसके लिए स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए कुछ डायमंड खर्च करने होंगे। यह इन-गेम स्टोर से आइटम खरीदने पर खर्च होने वाले डायमंड की संख्या से काफी कम है। आइये, इवेंट और रिवॉर्ड पाने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 March 2026: फ्री Diamonds-Gold पाने का मौका, तुरंत रिडीम करें ये कोड्स
Free Fire MAX में फेडेड व्हील आज यानी 8 जून, 2024 को लाइव हुआ और 21 जून, 2024 तक चलेगा। गेमर्स इमोट के साथ-साथ व्हीकल स्किन, बैकपैक स्किन और बहुत कुछ पाने का मौका है। इस इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 6 March 2026: आज मिलेंगे भर-भर के फ्री रिवॉर्ड्स, ऐसे करें तुरंत क्लेम
सभी फेडेड व्हील की तरह आपको इस फेडेड व्हील में भी आपको सबसे पहले प्राइज पूल में से दो आइटम हटाने होंगे। इसके बाद बचे हुए आठ आइटम को पाने के लिए स्पिन करना होगा। एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड, दूसरे की 19, तीसरे की 39, चौथो की 69, पांचवें की 99 और छठे की 149 डायमंड है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स 1082 डायमंड खर्च करके सभी आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 1 March 2026: मुफ्त Diamonds-Skin-Bundle पाएं, आ गए नए रिडीम कोड्स