Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 10, 2025, 08:43 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स के लिए नया Faded Wheel इवेंट आ गया है। यह Meteor Punch Fist है। इसमें प्रमुख रिवॉर्ड के रूप में स्पेशल एनिमेशन इफेक्ट दिया जा रहा है। इसके साथ ही इवेंट से प्रीमियम वेपन लूट क्रेट, बाइक स्किन, पेट फूड और बैकपैक जैसे आइटम्स पाने का भी चांस मिल रहा है। यदि आप इन सभी आइटम को पाना चाहते हैं, तो हम इस आर्टिकल में आपको इवेंट से ईनाम पाने का तरीका बताएंगे। और पढें: Free Fire Max में Airspeed Ace Bundle पाने का मौका, हाफ Diamonds में करें Claim
फ्री फायर मैक्स का फेडेड व्हील इवेंट को आज लाइव किया गया है, जो अगले 14 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स इवेंट में स्पिन करके शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाला रिवॉर्ड आपकी किस्मत पर निर्भर करेगा। और पढें: Free Fire Max में Infernal Draco के साथ मिल रही Evil Howler गन स्किन, ऐसे करें अनलॉक
और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 2 March 2026: प्लेयर्स पर फ्री रिवॉर्ड्स की बरसात, क्लेम करने का बढ़िया मौका
यहां बताए गए सभी रिवॉर्ड को पाने के लिए स्पिन करना होगा। इसके लिए डायमंड उपयोग करने होंगे। हालांकि, स्पिन करने से पहले आपको उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे।
अब आप 9 डायमंड खर्च करके स्पिन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में हर बार स्पिन करने पर डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी और एक बार पाए गए रिवॉर्ड को दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।