Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 02, 2025, 10:54 AM (IST)
Free Fire Max में Evo Vault इवेंट शुरू हो गया है। यह इवेंट नवंबर 2025 के लिए शुरू किया गया है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर प्लेयर्स MP40 Predatory Cobra जैसी Evo Guns Skins को बिल्कुल फ्री पा सकेंगे। अगर आप फ्री फायर मैक्स प्लेयर हैं और आपको शानदार स्किन वाली गन पाना अच्छा लगता है, तो यह इवेंट आपके लिए ही है। यह एक लक रॉयल इवेंट है, जिसमें फ्री रिवॉर्ड्स के लिए आपको अपना लक अजमाना होता है। लक अजमाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। हर स्पिन पर आपको एक रिवॉर्ड फ्री मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire Max में नवंबर 2025 महीने के लिए Evo Vault इवेंट शुरू हो गया है। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में प्लेयर्स को MP40 Predatory Cobra और Woodpecker Majestic Prowler जैसी इवो गन स्किन फ्री मिल रही है। इस इवेंट में रिवॉर्ड पाने के लिए आपको स्पिन करना होता है। हर एक स्पिन पर एक अलग रिवॉर्ड मिलेंगे। आपके लक पर निर्भर करता है कौन-सी गन स्किन आपके हाथ लगती है। यहां देखें रिवॉर्ड्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
1. MP40 Predatory Cobra Evo Gun Skin और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
2. Woodpecker Majestic Prowler Evo Gun Skin
3. Groza Bang! Popblaster Evo Gun Skin
4. UMP- Booyah Day 2021 Evo Gun Skin
5. Luck Royale Voucher
6. Majestic Prowler (Woodpecker) Token Crate
7. Predatory Cobra (MP40) Token Crate
8. Tactical Market
9. Team Booster
10. Enhancer Hammer
11. Bang! Popblaster (Groza) Token Crate
12. Gold Royale Voucher
13. Booyah Day 2021 (UMP) Token Crate
14. Super Leg Pocket
Free Fire Max गेम में हर स्पिन के लिए आपको अपनी इन-गेम करेंसी Diamonds का इस्तेमाल करना होता है। इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 5 स्पिन की कीमत 100 डायमंड्स है, जो कि 90 डायमंड्स में आपको मिल जाएंगे।
अगर आप भी अपने लिए इवो गन स्किन पाना चाहते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए ही है। कुछ स्पिन के जरिए कई प्रीमियम गन स्किन पाने का यह एक सुनहरा मौका है।