Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 23, 2024, 12:07 PM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स को खुश करने के लिए तरह-तरह के इवेंट आयोजित किए जाते हैं, जिनमें टॉप और लक रॉयल शामिल है। इन इवेंट से कम डायमंड में अल्ट्रा-प्रीमियम आइटम पाने का मौका मिलता है। इसके अलावा, Evo Access सब्सक्रिप्शन प्लान को भी पेश किया जाता है। इसे 3, 7 और एक महीने के लिए खरीदा जा सकता है। इसमें एक्सक्लूसिव वेपन स्किन और कैरेक्टर इस्तेमाल करने के लिए मिलते हैं। साथ ही, 100 से अधिक फ्रेंड स्लॉट, स्पेशल चैट बबल और एक्सट्रा आउटफिट स्लॉट भी दिए जाते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
फ्री फायर मैक्स की इवो एक्सेस सब्सक्रिप्शन 3 दिन, 7 दिन और 30 दिन लेने के लिए क्रमश 70 रुपये, 100 रुपये और 290 रुपये खर्च करने होंगे। अच्छी बात यह है कि 7 व 30 दिन का एक्सेस लेने पर 50 डायमंड भी बोनस के तौर पर मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
अब सब्सक्रिप्शन में आने वाले आइटम की बात करें, तो इसमें Green Flame Draco और Ultimate Achiever वेपन स्किन दी जा रही है। इन दोनों स्किन के अप्लाई होने से वेपन का डैमेज रेट व रेट ऑफ फायर बढ़ जाएगा, जिससे बिना किसी दिक्कत के विरोधी को नॉक आउट किया जा सकेगा। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
सब्सक्रिप्शन में गेम में मिलने वाले सभी कैरेक्टर इस्तेमाल करने की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही स्पेशल चैट बबल, एक्सट्रा आउटफिट स्लॉट और 100 से अधिक फ्रेंड स्लॉट दिए जा रहे हैं। इससे आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर गेम खेल पाएंगे।