comscore

Free Fire Max में मिल रहा शानदार Evil Slayer Bundle, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max में Evil Slayer Bundle मिल रहा है, जिसे बेहद कम डायमंड खर्च करके पाया जा सकता है। इसके अलावा, इमोट समेत कई आइटम्स भी डिस्काउंटेड डायमंड पर मिल रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 04, 2024, 05:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max डेली स्पेशल सेक्शन अपडेट हो गया है। इसमें शानदार Evil Slayer बंडल पाने का मौका है। इससे गेम में आपको अलग पहचान मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस महंगे बंडल को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। आमतौर पर इस तरह के प्रीमियम बंडल को पाने के लिए ज्यादा Diamonds खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन डेली स्पेशल में कम डायमंड में पाने का चांस मिलता है। अगर आप भी आज के डेली सेक्शन से प्रीमियम बंडल लेना चाहते हैं, तो हम आपको यहां क्लेम करने का पूरा तरीका बताएंगे। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Free Fire Max Daily Special

फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल में Evil Slayer Bundle उपलब्ध है, जिसे आप 1199 डायमंड की बजाय 599 Diamonds में खरीद सकते हैं। इसमें आपको लाल रंग का ईविल स्लेयर टॉप, बॉटम, शूज, पेंट और मास्क मिलेगा। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

इसके अलावा, डेली स्पेशल सेक्शन में Dribble King इमोट, बीपी एस1 टोकन, MC फंक टॉप, लेजर आइ पग स्किन और कॉस्मिक Teleportia वेपन लूट क्रेट भी मिल रही है। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

इन आइटम को पाने के लिए आपको क्रमश: 299 डायमंड, 5 डायमंड, 299 डायमंड, 99 डायमंड व 20 डायमंड खर्च करने होंगे।

डेली स्पेशल सेक्शन से कैसे करें बंडल क्लेम

1. अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको डेली स्पेशल सेक्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब Evil Slayer बंडल पर क्लिक करें।
5. यहां से आप डायमंड खर्च करके बंडल को खरीद सकते हैं।

आपको बता दें गेम मेकर गरेना (Garena) का मानना है कि डेली स्पेशल सेक्शन को खासतौर पर गेमर्स के लिए अपडेट किया जाता है। इससे उन्हें कम डायमंड में प्रीमियम आइटम मिलते हैं, जिनका उपयोग वे गेम में जीत हासिल करने और खुद को अलग पहचान देने के लिए कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इससे खिलाड़ियों का गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है। डेली स्पेशल के अलावा गेम में इवेंट भी आयोजित किए जाते हैं। इनसे भी शानदार आइटम सस्ते में पाने का अवसर मिलता है।