Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 23, 2025, 09:00 AM (IST)
Free Fire Max में Emote Royale नाम का गेमिंग इवेंट लाइव हो गया है। इसमें ग्रैंड प्राइज के तौर पर चार शानदार इमोट दिए जा रहे हैं, जिनका उपयोग आप दुश्मन को चकमा देने और उसे चिढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही कई वेपन लूट क्रेट और आउटफिट भी रिवॉर्ड के रूप में मिल रही हैं। इनके जरिए आप गेम में खुद को बेहतर लुक देने के साथ वेपन की पावर को बढ़ा सकेंगे। यदि आप भी इन सब आइटम को पाना चाहते हैं, तो हम आपको इस खबर में नए इवेंट से इनाम पाने का पूरा प्रोसेस बताएंगे। चलिए जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट
गेम डेवलपर Garena ने हाल ही में इमोट रॉयल इवेंट को गेम में लाइव किया है। यह गेमर्स के लिए अगले 10 से 15 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान गेमर्स स्पिन करके Ninja Run, Ninja Sign और Clone Jutsu जैसे इमोट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट में आउटफिट, बैकपैक, स्काईबोर्ड और बाउंटी टोकन जैसे आइटम भी पाने का चांस मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू
और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका
इस इवेंट की सबसे अच्छी बात यह है कि गेमर्स इसमें पहला स्पिन बिल्कुल मुफ्त में कर पाएंगे। यानी कि उन्हें एक भी डायमंड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इसके बाद स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 100 डायमंड का उपयोग करना होगा।