Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 04, 2025, 11:11 AM (IST)
Free Fire Max
Free Fire Max में गेमर्स के लिए नया इवेंट लाया गया है। इसका नाम Darkness Ring है। यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें Eternal Essence रेयर बंडल मिल रहा है। इसके साथ Eternal Enigma वेपन स्किन और यूनिवर्सल टोकन भी मिल रहे हैं। इन सभी आइटम को बहुत सस्ते में क्लेम किया जा सकता है। आइए यहां जानते हैं नए गेमिंग इवेंट के बारे में विस्तार से… और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max का डार्कनेस रिंग इवेंट आज यानी 4 अक्टूबर को लाइव हुआ है। इसमें भाग लेकर Eternal Essence बंडल के साथ-साथ Eternal Enigma वेपन स्किन मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है। साथ ही, यूनिवर्सल टोकन भी मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
डार्कनेस रिंग एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें रिवॉर्ड्स पाने के लिए स्पिन करना होगा। इवेंट में 1 बार स्पिन करने के लिए आपको 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 5 बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड का उपयोग करना होगा। बता दें कि इसके बाद हर बार स्पिन की कीमत बढ़ जाएगी। यानी कि आपको अधिक डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रीन से स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर डार्कनेस रिंग इवेंट मिलेगा, उस पर टैप करें।
4. फिर स्पिन बटन क्लिक कर दें।
5. इसके बाद स्पिन की प्रक्रिया शुरू होगी।
6. इस प्रक्रिया के खत्म होने के बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
फ्री फायर मैक्स का डार्कनेस रिंग इवेंट गेमर्स के लिए आज लाइव हुआ है। यह गेमिंग इवेंट अगले 13 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान स्पिन करके रिवॉर्ड अनलॉक किए जा सकते हैं।
बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स में गेमिंग इवेंट्स को खासतौर पर प्लेयर्स के लिए लाया जाता है। इस तरह के इवेंट से गेम मजेदार बनता है और प्रीमियम आइटम पाने का पूरा मौका मिलता है।