Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 28, 2025, 12:24 PM (IST)
Free Fire Max में Daily Special सेक्शन अपडेट हो गया है। आज यहां से प्लेयर्स खूबसूरत Color Vibes Gloo Wall Skin पा सकते हैं, वो भी आधे दाम में। ग्लू वॉल की खासियत की बात करें, तो ग्लू वॉल के जरिए आप गेम में अपना बचाव दुश्मन से कर सकते हैं। साथ ही चोट लगने की स्थिति में ग्लू वॉल के जरिए ही आप ठीक होने का समय भी ले पाते हैं। ग्लू वॉल स्किन के जरिए ग्लू वॉल को शानदार व खूबसूरत लुक मिलता है। अगर आप भी अपनी ग्लू वॉल स्किन को अनोखा लुक देना चाहते हैं, तो यह स्किन आपके लिए ही है। और पढें: Free Fire Max में Panther Strikes फ्री पाने का सुनहरा मौका, Faded Wheel इवेंट शुरू
Free Fire Max की Color Vibes Gloo Wall Skin को आप आधी कीमत में डेली स्पेशल स्टोर से पा सकते हैं। इस स्टोर की खूबी ही इसका डिस्काउंट लेवल है। इस स्टोर से आप सभी आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल, इस स्टोर पर मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है, जिसकी वजह से आप उन्हें आधे रेट में खरीद सकते हैं। फ्री फायर मैक्स गेम में किसी भी इन-गेम आइटम को खरीदने के लिए इन-गेम करेंसी की जरूरत पड़ती है, जो कि डायमंड्स है। डायमंड्स को गेम में असली पैसों से खरीदा जाता है। डेली स्पेशल से आइटम्स खरीदने पर आपके आधे डायमंड्स सेव हो जाते हैं। यहां देखें आज डेली स्पेशल स्टोर में क्या कुछ मिल रहा है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 22 February 2026: मुफ्त में Diamond पाएं, सबसे पहले ये कोड्स करें रिडीम
और पढें: Free Fire Max में मिल रहा शानदार Beat Beast बंडल, अनलॉक करने के लिए अभी करें यह काम
1. Shinobi Ablaze Facepaint की कीमत 299 डायमंड्स है, जिसे आप आज डेली स्पेशल स्टोर से 149 डायमंड्स में पा सकते हैं।
2. BP S3 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जो कि आज 5 डायमंड्स में मिल रहा है।
3. Song of Hana Bundle की कीमत 1199 डायमंड्स है, जिसे आप 599 डायमंड्स में पा सकते हैं।
4. Zephyr की कीमत 99 डायमंड्स है, जो कि आज 49 डायमंड्स में मिलेगा।
5. M4A1 Pink Laminate Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आज 20 डायमंड्स में पाया जा सकता है।
6. Color Vibes Gloo Wall Skin की कीमत 399 डायमंड्स है, जो कि 199 डायमंड्स में मिल रहा है।