Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 12, 2024, 09:10 AM (IST)
Free Fire Max में गन स्किन, पेट, इमोट, कैरेक्टर, लूट क्रेट बॉक्स और ग्लू वॉल स्किन जैसे एक्सक्लूसिव आइटम्स मिलते हैं। इन्हें पाने के लिए इन-गेम करेंसी डायमंड इस्तेमाल करने पड़ते हैं, जो कि असली पैसों के आते हैं। यही मुख्य कारण है कि ज्यादातर गेमर्स गेमिंग आइटम्स नहीं खरीदते हैं। इस वजह से गेम डेवलपर Garena समय-समय पर इवेंट आयोजित करता रहता है। इनसे प्लेयर्स को प्रीमियम आइटम फ्री में पाने का मौका मिलता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 20 February 2026: आ गए लेटेस्ट कोड, मुफ्त में पाएं Character-Bundle आज
फ्री फायर मैक्स के इवेंट सेक्शन में नया फ्री स्काईबोर्ड इवेंट आया है। इसका नाम बोयाह फॉर द ब्लिंग है। इसमें रिवॉर्ड के तौर पर Booyah Bling स्काईबोर्ड मिल रहा है। इसे पाने के लिए निम्नलिखित टास्क को पूरा करना होगा। और पढें: Free Fire Max के सबसे बेस्ट Luck Royale इवेंट, सस्ते में पाएं प्रीमियम Emote और Skin
टास्क 1. BR, CS और LW मोड मोड में तीन बार बोयाह पाना होगा। यानी कि 3 बार जीत हासिल करनी होगी। इसके बाद Loadout Loot Crate मिलेगा। और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री
टास्क 2. फ्री फायर मैक्स के BR, CS और LW मोड में 5 बार जीत प्राप्त करनी होगी। इसके बाद इनाम के तौर पर Booyah Weapon Loot Crate दिया जाएगा।
टास्क 3. BR, CS और LW मोड में 8 बार जीतने के बाद शानदार बोयाह ब्लिंग स्काईबोर्ड मिलेगा, जिसका उपयोग आप गेम में लैंडिंग के दौरान कर पाएंगे।
गेमिंग आर्टिकल में ऊपर बताया गया इवेंट 17 नवंबर 2024 यानी रविवार तक लाइव रहेगा। इस दौरान गेमर्स टास्क पूरा करके जबरदस्त रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि रिवॉर्ड्स के लिए डायमंड खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. मेन स्क्रीन के लेफ्ट साइड में बने इवेंट बटन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको फ्री स्काईबोर्ड दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. अब यहां आपको कुछ टास्क लिखे देंगे, उन्हें स्पेसिफिक मोड में जाकर पूरा करें।
5. इसके बाद दोबारा इवेंट सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर टैप करें।
6. इस तरह आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।