comscore

Free Fire Max के BR मोड में तेजी से बढ़ेगी रैंक, बस खेलते वक्त ध्यान में रखें ये टिप्स

Free Fire Max का BR (Battle Royale) मोड बहुत हार्ड है। इसमें जीत हासिल करना और रैंक बढ़ाना मुश्किल है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो इस मोड में रैंक को बढ़ाया जा सकता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 06, 2024, 02:51 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max का BR (Battle Royale) मोड मुश्किल है
  • इसमें आसानी से रैंक नहीं बढ़ती है
  • कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो बीआर मोड में रैंक बढ़ाई जा सकती है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max के BR (Battle Royale) मोड में रैंक पुश करना आसान काम नहीं है। हर कोई इसमें अपनी रैंक नहीं बढ़ा पाता है। इस मोड में रैंक बढ़ाने के लिए मेहनत और समय दोनों ही लगता है। साथ ही, लगातार गेम भी जीतना पड़ता है। हालांकि, गेम खेलते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो रैंक को पुश किया जा सकता है। इसलिए हम आपको यहां फ्री फायर मैक्स के बीआर मोड में रैंक बढ़ाने के टिप्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं… news और पढें: Free Fire Max में मिल रहा शानदार Beat Beast बंडल, अनलॉक करने के लिए अभी करें यह काम

Free Fire Max Tips to increase Rank in BR Mode

Survive news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today 21 February 2026: भारतीय सर्वर के कोड रिलीज, फ्री में पाएं फाडू Rewards

फ्री फायर मैक्स के बीआर मोड में रैंक बढ़ाने के लिए सर्वाइव करना बहुत जरूरी है। बिना सर्वाइव किए रैंक पुश करना बहुत मुश्किल है। इसके लिए आप गेम को प्लानिंग के साथ खेलें और अंत तक बने रहने का पूरा प्रयास करें। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालने की भी कोशिश करें। ऐसा करने से आपको गेम खत्म होने पर प्वाइंट मिलेंगे, जिससे रैंक बढ़ने लग जाएगी। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल

GlueWall

गरेना फ्री फायर मैक्स में ग्लूवॉल एक ऐसा आइटम है, जो प्लेयर के आगे एक दिवार खड़ी कर देता है, जिससे विरोधी की एक भी गोली प्लेयर को नहीं लगती है। इसका गेम में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इसके बिना गेम में जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। हमेशा याद रखें कि जब आपकी हेल्थ आमने-सामने की लड़ाई में कम हो, तो ग्लूवॉल का इस्तेमाल करके वहां से निकलें और अपनी हेल्थ बढ़ाएं। इससे आपके गेम में बने रहने की संभावना बढ़ जाएगी और रैंक भी बढ़ने लगेगी।

Characters

कैरेक्टर गेम का महत्वपूर्ण अंग है। आपको गेम में अलग-अलग पावर वाले कैरेक्टर मिल जाएंगे, जिनका इस्तेमाल आप अपनी शैली के हिसाब से कर सकते हैं। बीआर मोड में खेलते वक्त कैरेक्टर का जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपकी जीत पक्की होगी और रैंक भी पुश होगी।

Team

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फ्री फायर मैक्स में अकेले खेलने की बजाय अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर खेलें। इससे जब आपको मदद की जरूरत होगी, तो तब आपके टीम मेट्स आपकी सहायता करने आ जाएंगे। इससे सर्वाइवल और जीतने का चांस कई गुना बढ़ जाएगा। साथ ही, रैंक भी बढ़ने लगेगी।