Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 27, 2025, 03:31 PM (IST)
Free Fire Max शानदार बैटल रॉयल गेम्स में से एक है। इसे खेलने वाले गेमर्स की संख्या करोड़ों में है। इसमें फाइट के लिए अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं। ज्यादातर नए खिलाड़ी जल्दबाजी गलत गन का चयन कर लेते हैं, जिससे वे जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। अगर आप भी बिगनर हैं और ऐसी गलती करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां गेम में मिलने वाली पावरफुल गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप गेम में कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
फ्री फायर मैक्स मिलने वाली SCAR घातक असॉल्ट गन है। इसका फायर और डैमेज रेट बहुत ज्यादा है। यदि गन के साथ अटैचमेंट का उपयोग किया जाए, तो इससे पावर कई गुना बढ़ जाएगी। इसलिए गेम में लैंड करने के बाद इस राइफल को जरूर कलेक्ट करें। इससे क्लोज रेंज फाइट जीती जा सकेगी। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
AWM एक स्नाइपर राइफल है। यह अपने डैमेज रेट और सटीकता के लिए जानी जाती है। इसका इस्तेमाल करके लॉन्ग-रेंज की लड़ाई आसानी से जीती जा सकती है। इसकी बुलेट एक शॉट में दुश्मन की हेल्थ 90 प्रतिशत तक कम कर देती है। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
गरेना फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली M14 बैलेंस्ड असॉल्ट राइफल है। इस गन का फायर रेट बहुत हाई है और रिकॉइन बहुत कम है। इससे गन को कंट्रोल करने में आसानी होती है। इसमें स्कोप लगाकर सटीक निशाना लगाया जा सकता है। इससे मिड रेंज की फाइट जीतने में मदद मिलेगी।
पिस्टल सेगमेंट में आने वाली Desert Eagle शानदार गन है। अक्सर देखा गया है कि मैच के दौरान गेमर्स की बुलेट खत्म हो जाती हैं। इस कारण वे जल्दी बाहर हो जाते हैं। इस स्थिति में पिस्टल बहुत काम आती है। इससे सर्वाइव करने का मौका मिल जाता है। इस गन को क्लेक्ट करना न भूलें।