comscore

Free Fire Max में बिगनर्स को जीत दिलाएंगी पावर पैक्ड Guns, देखिए पूरी लिस्ट

Free Fire Max में एक से बढ़कर एक गन मिलती हैं, जो मैच का रुख बदल सकती है। हमने नीचे चुनिंदा गन की डिटेल दी है, जो बिगनर्स को जीत दिला सकती हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 27, 2025, 03:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max शानदार बैटल रॉयल गेम्स में से एक है। इसे खेलने वाले गेमर्स की संख्या करोड़ों में है। इसमें फाइट के लिए अलग-अलग प्रकार की गन मिलती हैं। ज्यादातर नए खिलाड़ी जल्दबाजी गलत गन का चयन कर लेते हैं, जिससे वे जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। अगर आप भी बिगनर हैं और ऐसी गलती करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां गेम में मिलने वाली पावरफुल गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप गेम में कर सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE

Free Fire Max Guns For Beginners

SCAR

फ्री फायर मैक्स मिलने वाली SCAR घातक असॉल्ट गन है। इसका फायर और डैमेज रेट बहुत ज्यादा है। यदि गन के साथ अटैचमेंट का उपयोग किया जाए, तो इससे पावर कई गुना बढ़ जाएगी। इसलिए गेम में लैंड करने के बाद इस राइफल को जरूर कलेक्ट करें। इससे क्लोज रेंज फाइट जीती जा सकेगी। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स

AWM

AWM एक स्नाइपर राइफल है। यह अपने डैमेज रेट और सटीकता के लिए जानी जाती है। इसका इस्तेमाल करके लॉन्ग-रेंज की लड़ाई आसानी से जीती जा सकती है। इसकी बुलेट एक शॉट में दुश्मन की हेल्थ 90 प्रतिशत तक कम कर देती है। news और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका

M14

गरेना फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली M14 बैलेंस्ड असॉल्ट राइफल है। इस गन का फायर रेट बहुत हाई है और रिकॉइन बहुत कम है। इससे गन को कंट्रोल करने में आसानी होती है। इसमें स्कोप लगाकर सटीक निशाना लगाया जा सकता है। इससे मिड रेंज की फाइट जीतने में मदद मिलेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Desert Eagle

पिस्टल सेगमेंट में आने वाली Desert Eagle शानदार गन है। अक्सर देखा गया है कि मैच के दौरान गेमर्स की बुलेट खत्म हो जाती हैं। इस कारण वे जल्दी बाहर हो जाते हैं। इस स्थिति में पिस्टल बहुत काम आती है। इससे सर्वाइव करने का मौका मिल जाता है। इस गन को क्लेक्ट करना न भूलें।