comscore

Free Fire MAX में आसानी से जीत पाएंगे फैक्ट्री चैलेंज, यूज करें ये धांसू कैरेक्टर

Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज जीतने के लिए प्लेयर्स को अच्छी पावर वाले कैरेक्टर का यूज करना चाहिए। गेमर्स को अपनी जरूरत के अनुसार कैरेक्टर सिलेक्ट करने चाहिए।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 13, 2024, 05:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज जीतने के लिए अच्छे कैरेक्टर की जरूरत होती है।
  • गेमर्स को कैरेक्टर की पावर को ध्यान में रखना चाहिए।
  • जीत के लिए अच्छी स्ट्रेटजी होना भी बहुत जरूरी है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में जीतने के लिए प्लेयर्स को अच्छी स्ट्रेटजी के साथ-साथ सही कैरेक्टर और वेपन की भी जरूरत होती है। लोकप्रिट बैटल रॉयल गेम में अलग-अलग पावर या स्किल वाले कई कैरेक्टर मिलते हैं। इस कारण प्लेयर्स को कैरेक्टर सिलेक्ट करते समय यह ध्यान रखना होगा कि वे कहां उनका यूज करने वाले हैं। उसके बाद ही कैरेक्टर की पावर देखकर सिलेक्ट करें। आज हम यहां ऐसे कैरेक्टर की बात करने वाले हैं, जो प्लेयर्स को फैक्ट्री चैलेंज जीतने में मदद करेंगे। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल

Free Fire MAX के ये कैरेक्टर दिलाएंगे फैक्ट्री चैलेंज में जीत

k

Free Fire MAX के जबरदस्त कैरेक्टर्स की लिस्ट में K का नाम भी आता है। इसे फैक्ट्री चैलेंज के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसकी पावर का नाम Master of All है। इस कैरेक्टर में जिउ-जित्सु और साइकोलॉजी मोड मिलते हैं। प्लेयर्स इन दोनों मोड्स में अलग-अलग पावर का फायदा मिलता है। इससे EP को HP में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसका कूलडाउन 6 सेकेंड्स है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 20 February 2026: आ गए लेटेस्ट कोड, मुफ्त में पाएं Character-Bundle आज

Wukong

Wukong कैरेक्टर फ्री फायर मैक्स के बेस्ट और लोकप्रिय कैरेक्टर में से एक है। नए और प्रो प्लेयर्स इसका यूज फैक्ट्री चैलेंज जीतने में कर सकते हैं। इसके पास Camouflage नाम की पावर होती है। एक एक्टिव पावर वाला कैरेक्टर है। इसकी पावर का यूज करने के लिए गेमर्स को बटन को दबाकर करना होगा। बटन दबाते ही 15 सेकेंड के लिए यह झाड़ी में बदल जाता है। इसका कूलडाउन 200 सेकेंड्स है। इससे मूवमेंट स्पीड में भी 5 प्रतिशत की गिरावट आती है। news और पढें: Free Fire Max में Deep Aqua Bundle पाने का मौका, Daily Special से ऐसे करें Claim

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

DJ Alok

फैक्ट्री चैलेंज जीतने के लिए प्लेयर्स DJ Alok का भी यूज कर सकते हैं। इसके पास Drop the beat नाम की एक्टिव पावर होती है। अग्रेसिव प्लेयर्स को इस कैरेक्टर का यूज करना चाहिए। यह कैरेक्टर 5 मीटर के अंदर मूवमेंट स्पीड को 15 प्रतिशत बढ़ाता है। इतना ही नहीं, इसके साथ 10 सेकेंड्स तक 3 HP मिलते हैं। इसका कूलडाउन टाइम 45 सेकेंड्स है। फैक्ट्री चैलेंज के लिए इसकी गिनती दमदार कैरेक्टर की लिस्ट में होती है। यहां बताए गए कैरेक्टर का यूज करके फैक्ट्री चैलेंज को जीतना प्लेयर्स के लिए आसान हो जाएगा।