comscore

Free Fire MAX के बेस्ट असॉल्ट राइफलें, आसानी से बढ़ेगी रैंक

Free Fire MAX में कई वेपन मिलते हैं। गेम में एक से एक अच्छी AR गन मिलती हैं। इनमें GROZA समेत कई नाम शामिल हैं। यह जीतने में प्लेयर्स की मदद करते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 19, 2023, 05:58 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में कई वेपन मिलते हैं। इसमें लॉन्चर, SMG, LMG, Assault Rifles (AR) और SG शामिल हैं। सभी गन अलग-अलग पावर के साथ आती हैं। प्लेयर्स को आसानी से गेम जीतने के लिए सही गन सिलेक्ट करना बहुत जरूरी है। असॉल्ट राइफलें या एआर गेम में सबसे लोकप्रिय वेपन में से हैं। इनकी हाई रेंज और डैमेज कैपेसिटी प्लेयर्स के लिए गन्स को अच्छा ऑप्शन बनाती हैं। आज हम फ्री फायर मैक्स की बेस्ट AR बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में मिल रहा शानदार Beat Beast बंडल, अनलॉक करने के लिए अभी करें यह काम

Free Fire MAX की बेस्ट AR

GROZA

ग्रोजा गेम का सबसे बेहतरीन वेपन है। यह फ्री फायर मैक्स में बेस्ट एआर की लिस्ट में टॉप पर आता है। डैमेज और रेट ऑफ फायर दोनों मामले यह बेहतर है। इसके अलावा, वेपन अन्य असॉल्ट राइफलों की तुलना में बेहतर रेंज का दावा करता है, जो इसे मीडियम रेंज फाइट के लिए एकदम सही है। news और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today 21 February 2026: भारतीय सर्वर के कोड रिलीज, फ्री में पाएं फाडू Rewards

FAMAS

FAMAS एक पावरफुल AR है। हाई डैमेज और रेट ऑफ फायर देने वाली इस गन को असॉल्ट राइफल कैटेगरी का एक अच्छा ऑप्शन माना गया है। इसकी रीलोड स्पीड 48, मूवमेंट स्पीड 74, पेंज 64, रेट ऑ फायर 72 और डैमेज 54 है। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Golden Roar बंडल

M4A1

M4A1 कई वीडियो गेम में एक लोकप्रिय राइफल है और इसमें शानदार स्थिरता और डैमेज मिलता है। इसकी अच्छी सटीकता एक और प्लस प्वाइंट है, क्योंकि गेमर्स को शॉट से चूकने का मौका नहीं मिलता है।

PARAFAL

PARAFAL एक और अच्छा AR वेपन है, इसका यूज प्लेयर्स काफी करते हैं। हालांकि, यह DMR (नामित मार्क्समैन राइफल) की तरह शूट करता है। AR बारूद का यूज करता है। प्लेयर्स को PARAFAL का यूज करते समय सटीक रहना होगा, क्योंकि इसमें अधिकांश AR की तुलना में रेट ऑफ फायर कम है। इसके अलावा, यह वेपन Free Fire MAX क्लोज रेंज फाइट में अच्छा काम नहीं करती है और इसे शॉटगन या एसएमजी के साथ जोड़ना होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

AK47

AK47 भी एक अच्छा वेपन है। इसका हाई डैमेज अग्रेसिव प्लेयर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि, इस वेपन को कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। Free Fire MAX की ये गन आपको आसानी से जीतने में काफी मदद करेंगी और आपकी रैंक बढ़ेगी।