Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 08, 2024, 09:05 AM (IST)
Free Fire Max Best 4 Sniper Rifles For Gamers: फ्री फायर मैक्स में Sniper राइफल को बहुत पसंद किया जाता है। इन वेपन की मदद से गेमर्स दूर बैठे विरोधी को आसानी से मार गिरा सकते हैं। ये वेपन जीत दिलाने में अहम रोल निभाते हैं। इस गेमिंग रिपोर्ट में हम आपको यहां गेम में मिलने वाली बेस्ट स्नाइपर गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल गेमर्स को करना चाहिए। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 24 January 2026: मुफ्त में पाएं गोल्ड कॉइन और डायमंड्स, जल्दी करें
इस गन का पूरा नाम Arctic Warfare Magnum है। इसकी रेंज और सटीकता बेहतरीन है। इस कारण गन को बहुत पसंद किया जाता है। इसका डैमेज रेट भी अच्छा है। इस पर स्कोप लगा हुआ आता है। इससे निशाना लगाने में आसानी होती है। इसे एयरड्रॉप के जरिए पाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करके लॉन्ग-रेंज फाइट को आसानी से जीता जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 12 January 2026: आज मुफ्त मिलेंगे डायमंड गन्स और स्किन, तुरंत करें रिडीम
फ्री फायर मैक्स में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली गन्स में से एक M82B है। इसकी एक्यूरेसी 90 व रेंज 85 है। यह ग्लू वॉल को भेदने में भी सक्षम है। इसकी एक बुलेट दुश्मन की हेल्थ को 80 प्रतिशत से कम कर देती है। इसका इस्तेमाल करने से प्लेयर्स को बहुत फायदा होगा। इससे गेम को जीता जा सकेगा और विरोधी को नॉक आउट करने में आसानी होगी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 10 November 2025: फ्री में मिलेंगे Diamond, वेपन स्किन्स, बंडल्स और शानदार रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली Kar98K की स्थिरता बहुत अच्छी है, जिससे निशाना लगाने में बहुत आसानी होती है। इसमें 8एक्स स्कोप लगा है। इसका डैमेज रेट भी बहुत हाई है। इससे एक या दो शॉट में दुश्मन को नॉक आउट किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह वेपन आसानी से मिल जाता है।
यह लाइटवेट स्नाइपर गन है। इस गन में स्पेशल एमिंग सिस्टम लगा है, जिससे गेमर्स आसानी से सटीक निशाना लगा सकते हैं। इसकी मैगजीन काफी बड़ी है और इसमें 26 बुलेट को स्टोर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से गेम के अंतिम जोन में फाइट जीती जा सकती है।