Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 02, 2024, 12:39 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई धमाल Pets मिलते हैं। ये pets प्लेयर्स को जीतने में मदद करते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के नए प्लेयर्स को कई बार अच्छे कॉस्मेटिक आइटम सिलेक्ट करने में कन्फ्यूजन हो जाता है। ऐसे में गेमर्स को जीतने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नए प्लेयर्स की मदद करने के लिए आज इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे Pets के बारे में बताने वाले हैं, जो नए गेमर्स की जीतने में मदद करेंगे। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री
फ्री फायर मैक्स के लोकप्रिय Pets में से एक Detective Panda के पास Panda’s Blessing नाम की पावर होती है। एग्रेसिव प्लेयर्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। साथ ही साथ नए प्लेयर्स के लिए काफी काम आता है। इसका यूज करने पर प्लेयर्स को हर एक किल पर 4 HP मिलते हैं। इस कारण नए प्लेयर्स अपनी हेल्थ की टेंशन लिए बिना ही फाइट कर सकते हैं। लेवल बढ़ाने पर एक और भी बेहतर हो जाएगा। और पढें: Free Fire Max में आया नया इवेंट, Heart Attack इमोट समेत मिल रहा काफी कुछ
नए प्लेयर्स को Rockie भी एक अच्छा पेट है। इसके पास Stay Chill नाम की पावर है। इसका यूज करके प्लेयर्स एक्टिव कैरेक्टर का कूलडाउन टाइम कम कर सकते हैं। इसकी मदद से प्लेयर्स कैरेक्टर की पावर का जल्द यूज कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 18 February 2026: फ्री मिल रहे डायमंड, स्किन और पेट आज, ऐसे करें क्लेम
Free Fire MAX के Spirit Fox के पास Well Fed नाम की पावर होती है। नए प्लेयर्स के लिए यह अच्छा ऑप्शन होगा, क्योंकि इसके जरिए आप जब मेडकिट्स का यूज करते हैं, तो आपको HP मिलते हैं। लड़ाई के दौरान हेल्थ लगाने पर इस पेट के जरिए प्लेयर्स को ज्यादा फायदा होता है। अंतिम जोन में यह पेट आपको जीत दिला सकता है।
ये तीनों ही Pets नए प्लेयर्स के लिए काफी काम आ सकते हैं। वे आसानी से गेम जीतकर अपनी रैंक को बढ़ा सकते हैं।