Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 21, 2024, 12:04 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई धमाकेदार गन मिलती हैं। प्लेयर्स को अपनी जरूरत के अनुसार, गन सिलेक्ट करनी चाहिए, क्योंकि हर गन अलग पावर के साथ आती है। प्लेयर्स को गेम जीतने के लिए एक सही स्ट्रेटजी के साथ-साथ अच्छे वेपन की भी जरूरत होती है। प्रो प्लेयर की तरह खेलने और रैंक पुश करने के लिए गेमर्स के पास सही गन्स का होना जरूरी है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसी गन्स बताने वाले हैं, जो प्लेयर्स को प्रो प्लेयर की तरह जीत दिलाएंगी। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
Free Fire MAX की बेस्ट गन की लिस्ट में M1187 का नाम भी शामिल है। प्लेयर्स इस गन का यूज करके प्रो प्लेयर की तरह जीत हासिल कर सकते हैं। इसकी रेंज 14, मूवमेंट स्पीड 78, रेट ऑफ फायर 40, रीलोड स्पीड 55 और आर्मर पेनिट्रेशन 28 है। जबरदस्त एक्सपीरियंस वाले प्रो प्लेयर इस गन का काफी यूज करते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
फ्री फायर मैक्स की यह गन 85 का डैमेज देती है। साथ ही, इस गन का रेट ऑफ फायर 39, रेंज 63, रीलोड स्पीड 48, मैग्जीन 12, एक्यूरेसी 69, मूवमेंट स्पीड 62 और आर्मर पेनिट्रेशन 75 है। प्रो प्लेयर्स इस गम का काफी यूज करते हैं। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल
इस लिस्ट में फ्री फायर मैक्स लोकप्रिय बैटल रॉयल की एक और गन M82B का नाम भी आता है। प्रो प्लेयर्स की लोकप्रिय गन्स में से एक M82B गन 90 का डैमेज देती है। इस गन का रेट ऑफ फायर 27, रेंज 41, मैग्जीन 8, एक्यूरेसी 90, मूवमेंट स्पीड 55 और आर्मर पेनिट्रेशन 67 है। इस स्किल के कारण यह गन प्रो प्लेयर के लिए काफी उपयोगी है।
अगर आप भी फ्री फायर मैक्स में प्रो प्लेयर की तरह खेलने चाहते हैं और अपनी रैंक को जल्द और आसानी से बढ़ाना चाहते हैं तो आप ऊपर बताई गई गन्स का यूज कर सकते हैं। ये सभी गन्स कुछ ही शॉट में दुश्मनों का खात्मा करेगी। साथ ही, आपकी रेंक भी बढ़ाएगी।