Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 26, 2024, 11:31 AM (IST)
Free Fire MAX प्लेयर्स हमेशा ऐसी तलाश में रहते हैं, जहां वे फ्री में कॉस्मेटिक आइटम जैसे इमोट, गन स्किन और पेट स्किन आदि पा सकते हैं। Garena गेम में समय-समय पर इवेंट आते रहते हैं। कुछ इवेंट लंबे समय तक चलते हैं और प्लेयर्स को धमाकेदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिलता है। गेमर्स अभी फ्री फायर मैक्स में Backpack पा सकते हैं। इतना ही नहीं, गेमर्स 2500 गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं। इन गोल्ड कोइन्स के जरिए गेमर्स कॉस्मेटिक आइटम खरीद सकते हैं। आइये, इस इवेंट की डिटेल जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
Free Fire MAX में प्लेयर्स Bind Your Account एक्टिविटी के जरिए गेमर्स गोल्ड कोइन्स और बैकपैक पा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप अपने फेसबुक और गूगल अकाउंट को लिंक करके फ्री फायर रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं। यह इवेंट कई साल से गेम में लाइव है और अभी कुछ सालों तक गेम में चलेगा। गेमर्स अपने अकाउंट को लिंक करके आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
प्लेयर्स को एक बार अपना फेसबुक या गूगल अकाउंट बिंड यानी लिंक करने पर Backpack- Vampire पा सकते हैं।
एक बार और अकाउंट लिंक करने पर गेमर्स को 2500 गोल्ड कोइन्स मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
गेमर्स इस तरह से बिना किसी टास्क या मिशन किए ही आइटम पा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन्हें पाने के लिए आपको डायमंड भी खर्च नहीं करने होंगे।