Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 08, 2025, 08:55 PM (IST)
Free Fire Max भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में दुश्मन को मार गिराने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें वेपन्स सबस प्रमुख है। गेम में दुश्मन को मारने के अलावा खुद का बचाव भी करना पड़ता है। गेम में खुद का बचाव करने के लिए भी कई तरह के इन-गेम आइटम्स मिलते हैं, Gloo Wall Skin भी इनमें से एक है। यह एक तरह की दीवार होती है, जो कि आपके और आपके दुश्मन के बीच बनती है। इस ग्लू वॉल के जरिए आप गेम में न केवल खुद को दुश्मन के अटैक से बचा सकते हैं बल्कि इसके लिए ही आप गेम में चोट लगने की स्थिति में खुद को ठीक करने का उचित समय भी पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Free Fire Max में यूं तो कई तरह की ग्लू वॉल मौजूद हैं। हालांकि, गेम डेवलपर कंपनी समय-समय पर नई ग्लू वॉल स्किन को भी गेम में एड करती रहती है। अगर आप अपनी मौजूदा पुरानी ग्लू वॉल स्किन से बोर हो चुके हैं और नई ग्लू वॉल स्किन पाना चाहते हैं, तो इस वक्त गेम में कई सारे ऑप्शन मौजूद है। ये ग्लू वॉल स्किन कुछ समय पहले इवेंट के जरिए उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन अब उन्हें आप गेम में मौजूद स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। यहां देखें फ्री फायर मैक्स में मौजूद 3 नई ग्लू वॉल स्किन की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Feline Blessing Gloo Wall Skin की बात करें, तो इसकी कीमत फ्री फायर मैक्स गेम में 599 डायमंड्स है। यह ग्लू वॉल स्किन देखे में काफी आकर्षक है, जिसमें आपको खतरनाक बिल्ली का चेहरा और आर्टिस्टिक पैटर्न देखने को मिलता है। अगर आप अपनी मौजूद ग्लू वॉल स्किन को नया लुक देना चाहते हैं, तो यह ग्लू वॉल स्किन आपके लिए ही है। इसमें आपको ब्लैक, ग्रे व रेड कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
Technojoy Gloo Wall Skin की बात करें, तो इस इसकी कीमत स्टोर में 599 डायमंड्स है। यह ग्लू वॉल स्किन अपने नाम की तरह ही देखने में भी काफी टेक्नोलॉजी से लैस है। इस ग्लू वॉल स्किन के आस-पास LED स्क्रीन देखने को मिलती है। इसके अलावा, ग्लू वॉल स्किन के बीचोबीच मास्क वाला चेहरा देखने को मिलता है। यह भी एक काफी आकर्षित ग्लू वॉल स्किन है, जिसे आप गेम में अपना सकते हैं।
Splash of Colors Gloo wall skin लिस्ट में शामिल नए ग्लू वॉल स्किन में से एक है। हालांकि, यह इस लिस्ट का एक सस्ता ऑप्शन है। इस ग्लू वॉल स्किन की कीमत 399 डायमंड्स है। इस ग्लू वॉल स्किन को होली के मौके पर रिलीज किया गया था। हालांकि, कई लोगों को इसका रंग-बिरंगा लुक काफी भाया है। अगर आप कलरफुल ग्लू वॉल स्किन पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सस्ते में एक अच्छा ऑप्शन होगा।