comscore

Free Fire Max की 3 सबसे खतरनाक ग्रेनेड स्किन, एक बार में कई दुश्मनों का होगा सफाया

Free Fire Max गेम में दुश्मन को हराने के लिए हर कोई वेपन्स के नाम पर गन्स पर डायमंड्स खर्च कर देते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं गन्स की तुलना में आप एक ग्रेनेड से कई दुश्मनों को एक बार में खत्म कर सकते हैं। यहां देखें फ्री फायर मैक्स के 3 सबसे खतरनाक ग्रेनेड्स।

Published By: Manisha | Published: May 13, 2024, 08:19 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max के 3 सबसे बेस्ट ग्रेनेड्स
  • एक बार में कई दुश्मन को होगा सफाया
  • फ्री फायर मैक्स में आसानी से मिलेगा नॉक
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max गेम के मैदान में दुश्मनों को चारों खाने चित करने के लिए कई तरह के वेपन्स मिलते हैं। इन वेपन्स में राइफल, मशीनगन, शॉर्टगन, कटाना व ग्रेनेड आदि शामिल होते हैं। इन सब वेपन्स के जरिए आप इस बैटल रॉयल गेम में अपने दुश्मन को मार गिराकर आगे बढ़ सकते हैं। वेपन्स की बात आती है, जो ज्यादातर प्लेयर्स गन्स में अपने डायमंड्स खर्च कर देते हैं। हालांकि, गेम में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ गन्स का इस्तेमाल काफी नहीं है। आपको गेम में ग्रेनेड्स पर भी डायमंड्स खर्च करने चाहिए। जी हां, दुश्मन को मार गिराने में ग्रेनेड्स काफी अहम किरदार निभाते हैं। आप एक ग्रेनेड के दम पर एक बार में कई दुश्मनों को ढेर कर सकते हैं। आज हम आपको फ्री फायर मैक्स के 3 सबसे खतरनाक ग्रेनेड्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन पर आपको अपने डायमंड्स जरूर खर्च करने चाहिए। news और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE

Hypercore Blues Grenade

Hypercore Blues ग्रेनेड को आप Free Fire Max में 299 डायमंड्स के जरिए खरीद सकते हैं। इस ग्रेनेड के की खासियत यह है कि यह डायमंड आकार में आता है। जैसे ही इस हथगोले को आप दुश्मन की तरफ फेंकते हैं, तो यह ब्लू और पर्पल रंग की लाइटिंग के साथ फटता है। ग्रेनेड फटते हुए भी इसमें डायमंड का आकार देखने को मिलता है। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स

Emerald Power Grenade

Emerald Power ग्रेनेड टिपिकल ग्रेनेड शेप में आता है। इस ग्रेनेड में गोल्ड और ग्रीन का डिजाइन देखने को मिलता है। इसकी खास बात यह है कि यह ग्रेनेड फटते वक्त चारों तरफ यैलो लाइटिंग फैला देता है। इस ग्रेनेड की कीमत 299 डायमंड्स है। news और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका

Merry Snowman Grenade

Merry Snowman ग्रेनेड को खासतौर पर क्रिसमस के दौरान पेश किया गया था, जिसे अब भी कई प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इस ग्रेनेड के फटने पर स्नोमैन की टॉपी, मफलर और स्नो यहां-वहां गिरती दिखती है। यह ग्रेनेड अन्य ग्रेनेड के मुकाबले देखने में काफी अलग है। इस ग्रेनेड को आप 299 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ग्रेनेड्स खरीद लेना ही काफी नहीं है। यदि आप सच में ग्रेनेड के जरिए एक बार में कई दुश्मनों को खत्म करना चाहते है, तो आपको इसकी सही टेक्निक पता होनी चाहिए। सही ग्रेनेड थ्रो के लिए आपको ट्रेनिंग मोड में जाकर ग्रेनेड थ्रो की अच्छे से प्रैक्टिस करनी चाहिए।