Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 08, 2025, 08:53 AM (IST)
Free Fire Max में दिवाली को बेहतर तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए अलग-अलग इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन सभी में दिवाली से जुड़े रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। इन ही में से एक Two Slides Collide इवेंट है। इससे गोल्ड और दिवाली में चलाए जाने वाले अनार पटाखे को क्लेम किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इन आइटम के लिए डायमंड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 18 February 2026: फ्री मिल रहे डायमंड, स्किन और पेट आज, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max में एक्टिव Two Slides Collide इवेंट बेहद खास है। यह गेम के इवेंट सेक्शन में एक्टिव है। इसमें गोल्ड के साथ-साथ Fireworks Cone लूट बॉक्स, बॉनफायर प्लेकार्ड और Ice & Fire कार्ड मिल रहा है। इन सभी को बिना डायमंड के क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
इस गेमिंग इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए आपको टास्क परफॉर्म करने होंगे। यहां टास्क की पूरी लिस्ट दी गई है, जिन्हें आपको गेम में जाकर पूरा करना है। और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक
1. फ्री फायर मैक्स में एक CS रैंक्ड मैच खेलने पर 3x Ice & Fire मिल रहा है।
2. पांच बार CS रैंक्ड मैच खेलने पर 1000 गोल्ड मुफ्त में दिए जा रहे हैं।
3. दस बार CS रैंक्ड मैच खेलने पर बॉनफायर प्लेकार्ड ईनाम के तौर पर मिल रहा है।
4. फ्री फायर मैक्स में 15 बार CS रैंक्ड मैच खेलने पर Loot Box Fireworks Cone यानी दिवाली का अनार रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है।
यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप रिवॉर्ड क्लेम कर सकते हैं :
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. टास्क पूरा करने के बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको क्लेम बटन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. इसके बाद रिवॉर्ड आपके गेमिंग अकाउंट में जुड़ जाएगा, जिसका उपयोग आप गेम में कर पाएंगे।