Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 06, 2023, 04:10 PM (IST)
Free Fire India अपनी लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई महीनों से खबरों में बना हुआ है। भारतीय प्लेयर्स इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इन ही में से एक हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। क्योंकि हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप गेम की शुरुआती फाइट्स आसानी से जीत सकेंगे। इन टिप्स से फायदा यह होगा कि गेम लॉन्च होने के बाद जब आप मैदान में उतरेंगे, तो आप बेहतर शुरुआत कर पाएंगे और लंबे समय तक बने रहेंगे। इससे गेम में आपकी रैंक भी बढ़ेगी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर इंडिया में अगर शुरुआती फाइट जीतनी है, तो आप ऐसी लोकेशन पर लैंड करें, जहां कम प्लेयर्स उतरते हैं। ऐसा करने से आपको बेहतर हथियार इकट्ठा करने का समय मिल जाएगा। इसके बाद आप अपने दुश्मनों को आसानी से मार सकेंगे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
जब भी आप बैटल में सोलो यानी अकेले उतरें, तो अपनी लोकेशन बदलते रहें। ऐसा करने से आपके विरोधी आपकी लोकेशन को ट्रैक नहीं कर पाएंगे और आप उन्हें भ्रमित करके मार सकेंगे। यदि आप अपनी टीम के साथ खेलेंगे, तो आप अपने दुश्मनों को चारों तरफ से घेरने की कोशिश करें। इससे जीत की संभावना बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
शुरुआती फाइट्स को बिना स्किल के जीतना असंभव है। जीत हासिल करने के लिए सही स्किल का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। आप लड़ाई के दौरान अचानक से झुक जाना जैसी शैली अपनाकर अपने दुश्मनों को मार सकते हैं। इसके अलावा, आप प्रो प्लेयर्स के गेमप्ले को भी देखें, जिससे आपको नई स्किल सीखने में मदद मिलेगी।
अगर शुरुआती लड़ाई आपके नियंत्रण से बाहर हो जाए, तो ऐसे में पीछे हटना बेहतर विकल्प है। इस स्थिति में आसपास छिपने या फिर किसी सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास करें। इससे आप गेम में लंबे समय तक बने रहेंगे और मैच जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।