Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 31, 2023, 08:59 PM (IST)
Free Fire India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पिछले साल फरवरी में भारत में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर को बैन कर दिया गया था। अब यह फिर से वापसी के लिए तैयार है। Garena इस बार इसे Free Fire India नाम के साथ ला रहा है। Free Fire Unban की घोषणा गेम के डेवलपर ने आज यानी 31 अगस्त, 2023 को कर दी है। साथ ही, इसकी लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी गई है। लॉन्चिंग से पहले ही Google Play Store पर गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आइये, जानें गेम के लिए कैसे करें प्री-रजिस्टर। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम
Garena ने फ्री फायर इंडिया का ट्रेलर भी पेश कर दिया है। गेम को इस बार कई बदलावों के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। 5 सितंबर, 2023 से यह भारत में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। Battlegrounds Mobile India (BGMI) की तरह यह भी भारत के लिए एक्सक्लूसिव होगा। कंपनी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को गेम का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए गुड न्यूज, आधे डायमंड में मिल रहा Airspeed Ace Bundle
गेम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने इसके प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी मिली है। अगर आप अपने फोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Free Fire India के लिए सर्च करेंगे तो अभी आपको रिजल्ट में Free Fire MAX और Indus Battle Royale Mobile के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन दिखाई देगा। और पढें: Free Fire Max में फ्री मिल रहा Cyber Invader Bundle, Cyber Ring इवेंट से करें Claim
हालांकि, इंस्टाग्राम पोस्ट में कंपनी ने गेम के लिए प्री-रिजस्ट्रेशन शुरू होने की घोषणी कर दी है। साथ ही, कैप्शन में यह बताया गया है कि प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक बायो में दी गई है।
इसके अलावा, ब्राउजर पर Free Fire India सर्च करने पर गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आ रहा है।
इस पर क्लिक करते ही एक मैसेज मिल रहा है, जिसमें बताया गया है कि आपके डिवाइस के लिए गेम उपलब्ध होते ही आपको जानकारी मिल जाएगी।
इंस्टाग्राम बायो में दी गई लिंक पर जाकर भी प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गेम में यूजर्स के डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें पैरेंटल सुपरविजन, वेरिफिकेशन सिस्टम, गेम-प्ले लिमिटेशन और टेक अ ब्रेक शामिल हैं। डेटा सुरक्षा के लिए गरेना ने Yotta के साथ साझेदारी की है।