Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Jan 14, 2025, 04:37 PM (IST)
BGMI और Mahindra ने अनोखी पार्टनरशिप की है। Krafton India और महिंद्रा, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV BE 6 को Battlegrounds Mobile India (BGMI) की दुनिया में लाने के लिए यह साझेदारी की है। यह साझेदारी प्लेयर्स को एक अनोखा गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य भारत के युवा, टेक्नोलॉजी लवर की एक अद्भुत और अलग गेमिंग एक्सपीरियंस देना है। क्राफ्टन x महिंद्रा सहयोग के हिस्से के रूप में इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई नए व्हीकल स्किन आ रही हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन
BGMI X Mahindra की पाटनर्शिप प्लेयर्स को BE 6 से इंस्पायर्ड स्पेशल इन-गेम आइटम के साथ एक इमर्सिव एक्पीरियंस देगा। इसमें क्वांटम और क्रोनो चार्ज जैसे स्टाइलिश सूट और वोल्ट ट्रेसर गन और नियॉन ड्रॉप BE 6 पैराशूट आदि रोमांचक गेमप्ले टूल शामिल हैं। प्लेयर्स फ्लैशवॉल्ट BE 6 बैकपैक, स्पार्कस्ट्राइक पैन और बहुत कुछ अनलॉक कर सकते हैं। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट
प्लेयर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतरीन करने के लिए प्लेयर्स महिंद्रा इवेंट क्रेट और स्पेशल रिवॉर्ड पा सकेंगे। हालांकि, इन्हें पाने के लिए गेमर्स को कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरे करने होंगे। इस पार्टनरशिप की खासियत यह है कि प्लेयर्स को महिंद्रा BE 6 eSUV जीतने का मौका मिलेगा। प्लेयर्स इन-गेम मिशन्स को पूरा करके, “नाइट्रो व्हील्स” कलेक्ट कर पाएंगे। फिर इन्हें महिंद्रा इवेंट क्रेट में रिडीम कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
इसके साथ ही, प्लेयर्स को BGMI के अंदर BE 6 को दिखाने वाले छोटे वीडियो (10-30 सेकंड तक) बनाने और उन्हें इंस्टाग्राम या YouTube पर शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। BGMI और महिंद्रा इलेक्ट्रिक के ऑफिशियल अकाउंट को हैशटैग #BGMIxMahindra और #UnleashTheCharge के साथ टैग करना होगा। यह सहयोग प्लेयर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI महिंद्रा BE 6 स्किन को गेम में 3.6 अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा। BGMI 3.6 अपडेट गेम में अन्य थीम वाले मोड और फीचर्स के साथ एक नया सेक्रेड क्वार्टेट थीम्ड मोड लाएगा। BGMI 3.6 अपडेट नए मेट्रो रॉयल सीज़न अपडेट के साथ-साथ नए मेट्रो रॉयल मोड भी लाएगा।