Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 28, 2024, 01:19 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारतीय प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। गेम को खआसतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। गेमर्स को आकर्षित करने के लिए गेम का डेवलपर Krafton कई कॉस्मेटिक आइटम ऑफर करता है। ये न सिर्फ गेम को और भी मजेदार बनाते हैं बल्कि जीतने में भी प्लेयर्स की मदद करते हैं। गेम में समय-समय पर इवेंट भी आते हैं। इन इवेंट में गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर फ्री में कॉस्मेटिक आइमट मिल जाते हैं। हालांकि, ऐसा काफी कम होता है। Krafton गेमर्स को ये आइटम खरीदने का मौका देता है। इसके लिए UC की जरूरत होती है। आज हम इस आर्टिकल में UC क्या है और इसे कैसे पा सकते हैं। इसके बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
UC, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) में यूज होने वाली इन-गेम करेंसी है। BGMI UC के अलावा, बैटल पॉइंट्स (BP) लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में उपलब्ध अन्य इन-गेम करेंसी है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
प्लेयर्स गेम जीतकर या इसमें भाग लेकर बैटल पॉइंट्स कलेक्ट कर सकते हैं। गेमर्स को BGMI में UC हासिल करने के लिए असली के पैसे खर्च करने होंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
गेमर्स इन दोनों इन-गेम करेंसी के साथ कॉस्मेटिक्स हासिल कर सकते हैं। हालांकि, वे केवल BGMI UC की मदद से एपिक, लेजेंडरी या माइथिक जैसे हाई कॉस्मेटिक्स खरीद सकते हैं।
BGMI UC को फ्री में हासिल करने के लिए प्लेयर्स Google Opinion Rewards इंस्टॉल कर सकते हैं। इसे फ्री में BGMI UC खरीदने के लिए सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है।
BGMI UC को फ्री में हासिल करने का दूसरा तरीका रिडीम कोड है। डेवलपर क्राफ्टन अक्सर रिडीम कोड जारी करता है, जिसका उपयोग BGMI UC हासिल करने के लिए किया जा सकता है।