Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 24, 2024, 12:01 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) अपने ग्राफिक्स और गेमप्ले की वजह से आज भारत में बहुत पॉपुलर है। इस गेम से लाखों गेमर्स जुड़े हैं। इसमें धमाल एक्शन देखने को मिलता है। हालांकि, इसमें चिकन डिनर (Chicken Dinner) यानी जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान है। जीतने के लिए सही वेपन का उपयोग करना बहुत जरूरी है। ज्यादातर प्लेयर्स गलत वेपन का इस्तेमाल करते हैं और कम समय में गेम से बाहर हो जाते हैं। इसलिए हम आपको यहां बीजीएमआई में मिलने वाली कुछ गन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके जीतने की संभावना बढ़ा देंगी। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर
M416 घातक असॉल्ट राइफल है। यह अनगिनत बुलेट फायर करती है। इसका डैमेज रेट, मजल वेलोसिटी, स्टेबिलिटी और रेंज बहुत हाई है, जिससे गन को कंट्रोल करने में आसानी होती है। इसकी मदद से मिड और क्लोज रेंज की फाइट को आसानी से जीता जा सकता है। गेम की शुरुआत में एम416 को जरूर कलेक्ट करें। और पढें: BGMI का शानदार Cricket League इवेंट, जीतने पर मिलेंगे स्पेशल टोकन्स और गन स्किन
VSS Marksman Rifle है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक स्नाइपर गन की तरह काम करती है। इसमें 9mm की बुलेट लगती है। इस वेपन का डैमेज पर सेकेंड, डैमेज रेट और रेट ऑफ फायर ज्यादा है। इसकी स्टेबिलिटी और रेंज बहुत अच्छी है। इससे दूर बैठे विरोधी को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है। और पढें: BGMI में आखिर तक जिंदा रहना है? इन ट्रिक्स से चिकन डिनर होगा पक्का
बीजीएमआई में मिलने वाली इस शॉटगन से आप क्लोज रेंज की फाइट जीत सकते हैं। इस दौरान आपको ज्यादा बुलेट यूज करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका डैमेज रेट 100 प्रतिशत है। इसकी रेंज और स्टेबिलिटी थोड़ी कम है, लेकिन इन खामियों के बाद भी यह गन पावरफुल है।
UMP45 लाइटवेट सब-मशीन गन है। इसे आप गेम में आसानी से कैरी कर सकते हैं। इससे मूवमेंट में कोई दिक्कत नहीं आएगी। डैमेज रेट ज्यादा होने से दुश्मन को गेम से बाहर आसानी से किया जा सकता है।