Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 13, 2025, 12:40 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) पॉपुलर मोबाइल गेम है। इसका यूजरबेस लाखों में है। इसके ग्राफिक्स और गेमप्ले बहुत शानदार है, लेकिन गेम में जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं है। विरोधी को नॉक आउट करने के लिए सटीक निशाना लगाना बहुत जरूरी है। अधिकतर गेमर्स ऐसे हैं, जो सही निशाना नहीं लगा पाते हैं। इन ही खिलाड़ियों को आज हम यहां शूटिंग Tips देने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करने से हेडशॉट लगाना आसान हो जाएगा। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
बीजीएमआई में गन के लिए कई अटैचमेंट मिलते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण Scope है। यह 2x, 4x और 8x क्षमता के साथ आता है। इसका इस्तेमाल करके सटीक निशाना लगाया जा सकता है। इससे मिड और लॉन्ग रेंज की फाइट भी जीती जा सकती है। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
BGMI में Burst Mode मिलता है। इसकी मदद से एक बार अनगिनत बुलेट फायर की जा सकीत हैं। यदि लॉन्ग रेंज की फाइट में इस मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो दुश्मन को जरा-सा भी डैमेज नहीं पहुंचेगा। इसकी बजाय सिंगल फायर मोड (एक-एक करके बुलेट फायर करना) का इस्तेमाल करें। इससे आपकी एक्यूरेसी बेहतर होगी और चंद बुलेट में विरोधी नॉक आउट हो जाएगा। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
हेडशॉट एक ऐसा जरिया है, जिससे दुश्मन को एक बार में गेम से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, हेडशॉट लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसके लिए कड़ा प्रयास करना पड़ता है। इसके लिए गन के क्रॉसहेयर को विरोधी की सिर पर प्लेस करें और निशाना लगाने का प्रयास करें। इससे आपकी सटीकता बेहतर होगी और फायर करने में आसानी होगी।
इस गेम में Leaser Sight मिलती है, जिनका उपयोग असॉल्ट गन के साथ किया जा सकता है। इस अटैचमेंट की मदद से सही निशाना लगाकर दुश्मन को बाहर किया जा सकता है। इसकी मदद से क्लोज व मिड रेंज की फाइट जीती जा सकती है।