Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 24, 2024, 10:49 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में जीत पाना किसी भी प्लेयर के लिए आसान नहीं है। गेमर्स को गेम में अंत तक सर्वाइव करने और Chicken Dinner पाने के लिए कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। गेमर्स को इसके लिए एक मजबूत स्ट्रेटजी बनानी होगी। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
जल्दी मारे जाने से आपकी रैंकिंग पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है, इसलिए यदि आप BGMI में जल्द रैंक पुछ करना चाहते हैं तो लंबे समय तक गेम में बने रहने को अपनी प्राथमिकता बनाएं। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में लंबे समय तक सर्वाइव करने के आपको कैसे स्ट्रेटजी बनानी चाहिए, इसके लिए टिप्स दी गई हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
प्लेयर्स ज्यादातर ऐसे स्थान पर लैंड करते हैं, जहां उन्हें लूट मिले। हालांकि, अगर वे गेम में अंत तक सर्वाइव करके Chicken Dinner पाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसे स्पॉल पर लैंड सिलेक्ट करना चाहिए, जहां लूट भी अच्छी मिले और आप सुरक्षित भी रहें। अधिक लूट वाले स्पॉट पर कई प्लेयर्स होते हैं और वहां लैंड करने पर आप उनका निशाना बन सकते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
जल्दी बाहर होने के जोखिम को कम करने के लिए गेम की शुरुआत में शांत लैंडिंग जोन चुनने पर विचार करें।
गेम से जल्दी बाहर होने के खतरे को कम करने के लिए अपने पास एक वेपन जरूर बचाकर रखें ताकि BGMI में लैंड करने के तुरंत बाद कम से कम एक वेपन आपके पास हो और आप दुश्मनों का सामना कर पाएं।
BGMI की शुरुआत में ही वाहन का यूज करें, क्योंकि यह एक जरूरी आइटम है। घाट पर हमला करना या दुश्मनों की भारी संख्या का सामना करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इस कारण आगे बढ़ने के लिए व्हीकल का ही यूज करना चाहिए।
बीजीएमआई में, जब तक आपको स्थिति और दुश्मन के स्थानों के बारे में स्पष्ट जानकारी न हो, तब तक छिपे रहना ही सही है। यहां तक कि जब आप किसी दुश्मन को पहचान लेते हैं, तो कवर का यूजर करें और खुले में खड़े होने से बचें। इससे आप दुश्मन का निशाना नहीं बन पाएंगे।