Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 30, 2024, 04:53 PM (IST)
BGMI में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं, जिनमें शानदार आउटफिट से लेकर प्रीमियम गन स्किन तक इनाम के तौर पर दी जा रही हैं। इसके अलावा, इवेंट्स में पेंट और लूट क्रेट कूपन जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। अगर आप बीजीएमआई खेलते हैं और एक्सक्लूसिव आइटम पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। हम आपको यहां गेम में चल रहे Double Lucky Treasure इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही, यह भी बताएंगे कि क्या-क्या रिवॉर्ड के रूप में मिल रहा है। और पढें: Krafton ने BGMI में लॉन्च किया क्रिकेट मिनीगेम, जानें कैसे खेलें और क्या मिलेंगे रिवॉर्ड
बीजीएमआई का यह इवेंट 19 सितंबर 2024 तक जारी रहेगा। इस दौरान प्लेयर्स इन-गेम करेंसी UC खर्च करके Primordial Remnants गन स्किन और Rippling Charm Set प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट में रिप्लाइंग हेलमेट, बैकपैक, कैप्टन हैट और टेंडर गिफ्ट स्टन ग्रेनेड स्किन मिलेगी। और पढें: BGMI में आई नई क्रेट, गन स्किन के साथ धांसू Silent Agent सेट पाने का मौका
और पढें: BGMI में Demon Lord Rimuru Set पाने का मौका, Tensura Crate इवेंट की एंट्री
खबर में ऊपर बताए गए आइटम को पाने के लिए आपको एक बार ड्रॉ खेलने के लिए 10UC यूज करने होंगे। वहीं, सभी आइटम को अनलॉक करने के लिए 175 UC का उपयोग करना होगा।
लीक्स की मानें, तो बीजीएमआई में जल्द 3.4 अपडेट आने वाला है, जिससे गेम में नई थीम और इवेंट देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, गेम में नए वेपन और कैरेक्टर भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल, गेम निर्माता क्राफटन की ओर से यह साफ नहीं किया गया बीजीएमआई अपडेट को कब तक रिलीज किया जाएगा।