Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 11, 2024, 11:28 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में गेमर्स लकी स्पिन के जरिए कई धमाल आइटम पा सकते हैं। उन्हें रिवॉर्ड में Draco Disciple Set,Thunderblaze Set और Flamestrider Set समेत अन्य कई सेट पाने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं, इवेंट में Nebula Hero Graffiti और Gold backnote जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। गेमर्स इन्हें बहुत आसानी से पा सकते हैं। पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन
BGMI में यह लकी स्पिन आज यानी 11 अक्टूबर, 2024 से शुरू है। इवेंट अगले एक महीने यानी 11 नवंबर, 2024 तक के लिए लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास पर्याप्त समय है इन आइटन का पाने के लिए। बता दें कि यह लकी स्पिन है। इस कारण गेमर्स को स्पिन करना होगा। हर स्पिन में गेमर्स को एक अलग रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट
इवेंट में Draco Disciple Set,Thunderblaze Set, Flamestrider Set, Nebula Hero Graffiti, Gold backnote, Lucky Coin, Diamonds, Gilded Bone Cover और कई आइटम मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
गेमर्स को 20 बार स्पिन करने पर 20 Mythic Emblem Fragment मिलेंगे।
40 ड्रॉ करने पर 10 Modification Material Piece मिलेगा। इसी तरह से और भी स्पिन करवने पर कुछ फिक्स आइटम मिलेंगे।
एक स्पिन की कीमत 10 UC और 10 ड्रॉ की कीमत 270 UC है। यह काफी हद प्लेयर्स के लिए अच्छा चांस है। वे काफी कम डायमंड खर्च करके एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं।