Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Jan 31, 2025, 01:24 PM (IST)
BGMI Lucky Spin: Battlegrounds Mobile India खेलने वाले प्लेयर्स लकी स्पिन इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस इवेंट में गेमर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिलता है। नया लक स्पिन इवेंट आज ही शुरू हुआ है। यह कई दिनों तक लाइव रहेगा। इसमें गेमर्स को Spicy ‘n Snazzy Set जैसे आइटम मिल रहे हैं। इन आइटम को पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन यानी ड्रॉ करना होगा। इवेंट की खास बात है कि ड्रॉ की कीमत पर डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन
BGMI (Battlegrounds Mobile India) का नया लकी स्पिन इवेंट गेम में आज यानी 31 जनवरी, 2025 से शुरू हुआ है और 3 जनवरी, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ निश्चित संख्या में ड्रॉ करने पर गेमर्स को तय रिवॉर्ड मिलेंगे। जैसे 20 बार ड्रॉ पर करने पर Mythic Emblem Fragment, 40 बार ड्रड करने पर Modification Material Piece, 70 बार ड्रॉ करने पर 40 लकी कोइन रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट