Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 31, 2025, 01:24 PM (IST)
BGMI Lucky Spin: Battlegrounds Mobile India खेलने वाले प्लेयर्स लकी स्पिन इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस इवेंट में गेमर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिलता है। नया लक स्पिन इवेंट आज ही शुरू हुआ है। यह कई दिनों तक लाइव रहेगा। इसमें गेमर्स को Spicy ‘n Snazzy Set जैसे आइटम मिल रहे हैं। इन आइटम को पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन यानी ड्रॉ करना होगा। इवेंट की खास बात है कि ड्रॉ की कीमत पर डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइये, जानते हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI (Battlegrounds Mobile India) का नया लकी स्पिन इवेंट गेम में आज यानी 31 जनवरी, 2025 से शुरू हुआ है और 3 जनवरी, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स को कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ निश्चित संख्या में ड्रॉ करने पर गेमर्स को तय रिवॉर्ड मिलेंगे। जैसे 20 बार ड्रॉ पर करने पर Mythic Emblem Fragment, 40 बार ड्रड करने पर Modification Material Piece, 70 बार ड्रॉ करने पर 40 लकी कोइन रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download