Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 19, 2024, 11:07 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में प्लेयर्स के बीच लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। क्रॉफ्टन प्लेयर्स को गेम के अंदर कई अच्छे कॉस्मेटिक आइमट पाने का मौका देता है, जो जीतने में भी प्लेयर्स की मदद करते हैं। साथ ही, गेम को भी मजेदार बनाते हैं। प्लेयर्स को बेहतरीन एक्पीरियंस देने के लिए समय-समय पर गेम में अपडेट आता रहता है, जो कुछ बड़े बदलाव करके गेम को और भी मजेदार बनाता है। हालांकि, अगर आप काफी समय से BGMI खेल रहे हैं और बोर हो गए हैं तो परेशान न हों। कई ऐसे बैटल रॉयल गेम हैं, जो प्लेयर्स यूनिक और शानदार गेमिंग एक्पीरियंस देंगे। आज यहां BGMI के अलावा भारत में मौजूद टॉप 4 जबरदस्त बैटल रॉयल गेम के बारे में बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
PUGB New State Mobile ने नवंबर, 2021 में एंट्री ली थी। प्लेयर्स इसमें ड्रोन, बैलिस्टिक शील्ड और नियॉन साइट्स जैसी एडवांस तकनीकों का यूज करके गेम में जीत हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, इस बैटल रॉयल गेम न्यू स्टेट मोबाइल में विभिन्न प्रकार के व्हीकल भी मिलते हैं। गेम में एरंगेल जैसे कई लोकप्रिय मैप भी हैं। इससे खेलकर प्लेयर्स को काफी हद तक PUBG वाला फील आएगा। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
Free Fire भारत में बैन है। हालांकि, इसका बेहतर ग्राफिक्स वर्जन अभी भी गेम में मौजूद है। प्लेयर्स BGMI की जगह इस गेम को भी खेल सकते हैं। इसमें भी कई कॉस्मेटिक आइटम जैसे कैरेक्टर, इमोट और पेट्स आदि मिलते हैं। इस गेम में भी कई मैप्स मौजूद हैं, जहां प्लेयर्स लैंड करके लूट हासिल कर सकते हैं। इसमें भी उन्हें अपने दुश्मनों को मारकर आगे बढ़ना होता है। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
कॉल ऑफ ड्यूटी: वारजोन मोबाइल भी अच्छे बैटल रॉयल गेम्स में गिना जाता है। इसमें Verdansk जैसे बड़े मैप्स पर 120 प्लेयर्स के साथ गेम खेला जा सकता है। इसमें गुलाग जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिसकी मदद से हटाए गए प्लेयर गेम में फिर से आने का मौका पाने के लिएलड़ सकते हैं। इसे खासतौर पर मोबाइल पर गेम खेलने वाले प्लेयर्स के लिए तैयार किया गया है।
फार्लाइट 84 ऐसा बैटल रॉयल गेम है, जो प्लेयर्स को शानदार एक्पीरियंस देता है। प्लेयर्स अलग-अलग कैरेक्टर में से कोई भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इनमें से प्रत्येक की अपनी अलग खासियत है, जो प्लेयर्स को गेम जीतने में भी मदद करते हैं और गेम को मजेदार भी बनाते हैं।