comscore

BGMI 4.3 Update: भारत में आज हुआ रोलआउट, APK ऐसे करें डाउनलोड

BGMI ने अपने 4.3 वर्जन का अपडेट भारत में लॉन्च कर दिया है। यह अपडेट गेम को और स्मूथ, कम लैग वाला और मजेदार बनाने के लिए है, अगर Play Store से डाउनलोड करना मुश्किल हो रहा है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट से APK फाइल भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 19, 2026, 07:42 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI ने अपने 4.3 वर्जन का अपडेट भारत में रोलआउट कर दिया है। यह अपडेट अब Google Play Store पर उपलब्ध है। इसके अलावा अगर आपको Play Store से डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है तो आप गेम की आधिकारिक वेबसाइट से इसका APK फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। नया अपडेट मुख्य रूप से गेम की परफॉर्मेंस सुधारने, नए कंटेंट जोड़ने और गेम को और स्मूथ बनाने पर केंद्रित है। इस अपडेट में खिलाड़ी बेहतर कनेक्शन, कम लैग और नए थीम का अनुभव कर सकते हैं। news और पढें: BGMI 4.3 Update की अहम डिटेल लीक, जानें कब होगा रिलीज और क्या होंगे नए बदलाव

BGMI 4.3 अपडेट कब रिलीज हुआ?

BGMI 4.3 अपडेट की रिलीज की बात करें तो APK फाइल 19 मार्च 2026 को लगभग 12:30 PM IST के आसपास लाइव हो गई थी। Play Store पर यह अपडेट पहले कुछ यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट होता है, ताकि सर्वर पर भारी लोड ना पड़े। वहीं APK फाइल को बाद में रिलीज किया जाता है ताकि गेम की डाउनलोडिंग और इंस्टॉलेशन प्रोसेस सभी यूजर्स के लिए सुरक्षित और आसान रहे। इस अपडेट में गेम की स्टेबिलिटी को बढ़ाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

BGMI 4.3 APK कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें?

अगर आप BGMI 4.3 का APK डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह प्रोसेस आसान है। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में BGMI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें, वहां APK डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करके डाउनलोड शुरू करें। डाउनलोड पूरा होने के बाद फोन की सेटिंग्स में जाकर ‘Unknown Sources’ से इंस्टॉलेशन की अनुमति दें, फिर डाउनलोड की गई फाइल को ओपन करके इंस्टॉल करें। इंस्टॉलेशन के बाद गेम लॉन्च करें और अतिरिक्त गेम फाइल्स डाउनलोड करें, यह डाउनलोड आपके डिवाइस की परफॉर्मेंस के हिसाब से थोड़ा समय ले सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

BGMI 4.3 में क्या नए फीचर्स और सुरक्षा टिप्स हैं?

इस अपडेट में नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं जैसे नया थीम ‘Evolving Universe’ जो गेम में नया अनुभव और मजेदार कंटेंट लाता है। इसके अलावा स्मार्ट नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन से कनेक्शन मजबूत होगा और लैग कम होगा। अपडेट इंस्टॉल करने से पहले यह ध्यान दें कि आपके डिवाइस में कम से कम 4GB फ्री स्पेस होना चाहिए। इंस्टॉलेशन के दौरान अतिरिक्त स्पेस भी जरूरत पड़ सकती है। सबसे जरूरी बात, हमेशा गेम का APK केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें। अनऑफिशियल सोर्स से डाउनलोड करने पर आपका अकाउंट बैन हो सकता है और मोबाइल में मैलवेयर का खतरा भी बढ़ सकता है।