comscore

Battlegrounds Mobile India (BGMI) का नया इवेंट, लॉगिन कर पाएं परमानेंट आउटफिट

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में Semi-Final Showdown Giveaway इवेंट चल रहा है। इसके जरिए प्लेयर्स फ्री में परमानेंट आउटफिट पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 17, 2023, 10:03 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Battlegrounds Mobile India (BGMI) में लॉग इन इवेंट आया है।
  • इसमें फ्री रिवॉर्ड में आउटफिट मिल रहा है।
  • प्लेयर्स लॉग इन कर इस रिवॉर्ड को पा सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Battlegrounds Mobile India (BGMI) लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम ने Cricket World Cup 2023 के मौके पर एक नया इवेंट Semi-Final Showdown Giveaway पेश किया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री में परमानेंट आउटफिट जीतने का मौका मिल रहा है। आउटफिट पाने के लिए गेमर्स कुछ टास्क करना होगा, जो कि बहुत आसान है। गेम में समय-समय पर इवेंट आते रहते हैं, जो प्लेयर्स को इन-गेम कॉस्मेटिक आइटम फ्री में देते हैं। इन्हें आमतौर पर खरीदने के लिए इन-गेम करेंसी यानी UC खर्च करने होते हैं। यह नया इवेंट प्लेयर्स के लिए फ्री आउटफिट पाने का एक अच्छा मौका है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: BGMI का शानदार Cricket League इवेंट, जीतने पर मिलेंगे स्पेशल टोकन्स और गन स्किन

Battlegrounds Mobile India (BGMI) Semi-Final Showdown Giveaway

प्लेयर्स को BGMI की ओर आकर्षित करने के लिए गेम में समय-समय पर तरह-तरह के इवेंट आते रहते हैं। लेटेस्ट सेमी-फाइनल शोडाउन गिवअवे इवेंट प्लेयर्स को फ्री परमानेंनट आउटफिट दे रहा है। यह एक फैशन लेडर सेट और फैशन लीडर कवर है। news और पढें: BGMI और Free Fire जैसे गेम्स खेलने के लिए ले रहे हैं नया फोन? खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर करें चेक

इस इवेंट को क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में भारत को प्रोत्साहित करने के लिए लाया गया है। हालांकि, पहला सेमीफाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड हो चुका है। भारत ने 70 रनों से जीत हासिल की, लेकिन फैन्स अभी भी गेम में आउटफिट और कवर के लिए क्लेम कर सकते हैं। यह इवेंट गेम में 1 दिसंबर, 2023 तक रहेगा। news और पढें: BGMI में Sniping के ये सीक्रेट जान लिए तो हर मैच जीत पक्की!

इवेंट में करना होगा यह काम

यह एक लॉगिन इवेंट है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स को इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए लॉग इन करना होगा, जो कि कठिन टास्क नहीं है। कोई भी प्लेयर्स आसानी से इसे पूरा कर सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

परमानेंट आउटफिट पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में BGMI ओपन करें।
  • इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • फिर स्क्लल डाउन करके नीचे आएं और Semi-Final Showdown Giveaway पर क्लिक कर दें।
  • अब रिवॉर्ड कलेक्ट कर लें।

इस तरह कोई भी प्लेयर आसानी से BGMI का धांसू आउटफिट पा सकता है। बता दें कि फैशन लीडर सेट और फैशन लीडर कवर आपके इन-गेम कैरेक्टर को एक गजब लुक देगा। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया विश्व कप में भारत की सफलता का जश्न मना रहा है और ऐसे मौके पर फैन्स अधिक रिवॉर्ड पा सकते हैं।