Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 26, 2024, 01:41 PM (IST)
Battlegrounds Mobile India (BGMI) के डेवलपर Krafton ने अपने अपकमिंग टूर्नामेंट BGIS 2024 की सभी डिटेल अनाउंस कर दी गई है। इस टूर्नामेंट का प्राइज पूल 2 करोड़ रुपये है। इसमें शामिल होने के लिए टीम्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। यह सीमित समय के लिए चलेगी। अगर आप भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होना चाहते हैं तो यहां बताए गए तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI में Smooth Gameplay के लिए 7 Best Graphics Settings
इस टूर्नामेंट में शामिल होने के इच्छुक प्लेयर को अपनी टीम के साथ Krafton India Esports की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको अपनी कुछ पर्सनल डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, आधार कार्ड डिटेल आदि डालनी होगी। BGIS इवेंट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2024 है। और पढें: BGMI 4.3 Update: भारत में आज हुआ रोलआउट, APK ऐसे करें डाउनलोड
प्लेयर की आयु 16 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
प्लेयर की आईडी लेवल 25 से ईपर और उनकी रैंक प्लेटिनम V या इससे ऊपर होनी चाहिए।
प्लेयर इंडियन नेशनल होना चाहिए।
एक प्लेयर एक ही टीम से खेला जाएगा।