Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 01, 2023, 12:36 PM (IST)
Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.9 Update लाइव कर दिया गया है। BGMI एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। गेम के डेवलपर Krafton ने BGMI 2.9 Update लाइव कर दिया है। नए अपडेट के साथ गेम में Ice & Snow Festival भी पेश किया गया है। BGMI का यह नया अपडेट एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और iOS यूजर्स ऐप स्टोर से जाकर इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
Krafton ने BGMI 2.9 अपडेट को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, सभी तक पहुंचने में इसे थोड़ा समय लग सकता है। गेम डेवलपर ने ऑफिशियल बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया वेबसाइट पर नई सुविधाएं, सुधार और रिवॉर्ड डिटेल शेयर की है। यह अपडेट भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार “रणवीर सिंह” को भी गेम में ला रहा है। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
अपडेट के साथ नया मोड भी गेम में आया है। नए थीम मोड के साथ ठंड का एहसास होगा। बर्फ और बर्फ वाले शहर को एक्सप्लोर कर पाएंगे। प्लेयर्स को इस मोड में आइस और स्नो ट्रैक पर जीत के लिए दौड़ना होगा। साथ ही, उनके पास आइस गन की ठंडी पावर का यूज करने, एक स्नोमैन सेना बनाने, स्नोबोर्ड पर ढलानों को तोड़ने और आइस रैंडम ट्रेजर चेस्ट में खजाने के लिए सर्च करने की सुविधा होगी। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
BGMI अपडेट के साथ रणवीर सिंह भी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में शामिल हो रहे हैं। इवेंट पॉइंट पाने के लिए प्लेयर को क्लासिक मोड में खेलने होगा, जहां आपकी गेमिंग स्किल की बेहतरीन रिवॉर्ड को अनलॉक कर पाएगी। आप जितना बेहतर खेलेंगे, उतना ज्यादा रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे।
रणवीर थीम वाले स्टेबल रिवॉर्ड, पैराशूट, बीपी, रेटिंग सुरक्षा, रूम कार्ड और बहुत कुछ पाने के लिए निश्चित कीमतों पर थीम वाली वस्तुओं की खरीदारी तक पहुंचने के लिए कई चीजों को अनलॉक करना होगा। 3000 ईवेंट पॉइंट हासिल करने के बाद आप यूसी के साथ रणवीर के विशेष वॉयस पैक और अवतार को पा सकेंगे।
Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.9 Update नए अपडेट के साथ तीन लोकप्रिय क्लासिक्स वापस आ गए हैं। आप सीजन के बेहतरीन शो के लिए प्लेयर्स को अपनी स्क्वाड टीम तैयार रखनी चाहिए।