comscore

Vivo X100 और Vivo X100 Pro की पहली सेल आज, मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

Vivo X100 और Vivo X100 Pro की आज पहली सेल शुरू हो गई है। दोनों फोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इन डिवाइस को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा गया था।

Edited by Ajay Verma |Published: Jan 11, 2024, 08:29 AM (IST)

Highlights

  • Vivo X100 सीरीज की आज पहली सेल है।
  • सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स पर तगड़ी छूट मिल रही है।
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था।

Vivo X100 और Vivo X100 Pro को पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में पेश किया गया था। आज यानी 11 जनवरी को इन दोनों स्मार्टफोन की पहली सेल है, जो कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव हो गई है। इन फोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो वीवो के दोनों मोबाइल फोन में कर्व्ड एमोलेड है। सीमलेस वर्किंग के लिए फोन्स में मीडियाटेक की Dimensity 9300 चिपसेट मिलती है। इसके अलावा, नए डिवाइस में दमदार बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। news और पढें: Vivo T5e फोन 5500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo X100 Series Price and Offers

वीवो एक्स 100 सीरीज के दोनों फोन्स फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। सबसे पहले वीवो एक्स 100 की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत 63,999 रुपये है। इस पर SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 6399 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि Axis बैंक से खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, मोबाइल पर 2,667 रुपये की EMI और 26,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। news और पढें: 1500 रुपये सस्ता खरीदें नया Vivo T5 Lite 44W 5G फोन, 6500mAh बैटरी फोन की सेल शुरू, यहां मिलेगा Offer

वीवो एक्स 100 प्रो की कीमत 89,999 रुपये है। HDFC और SBI बैंक की तरफ से फोन पर 8999 रुपये की छूट दी जा रही है। स्मार्टफोन में 3,750 रुपये की EMI के साथ 28,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

ऐसे हैं दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स

Vivo X100 और Vivo X100 Pro में 6.78 इंच का AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इनमें 16GB तक RAM और 512GB तक की स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों फोन्स Android 14 पर काम करते हैं।

फोटोज क्लिक करने के लिए वीवो एक्स 100 में 50MP का मेन सेंसर, 64MP का पेरिस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इसके प्रो वेरिएंट यानी एक्स 100 प्रो में तीनों लेंस 50MP के मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों हैंडसेट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी

Vivo X100 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Vivo X100 Pro में 5,400mAh की बैटरी मिलती है। इसको 100W वायर और 50W वायरलेस चार्जिंग का साथ मिला है। इसके अलावा, दोनों में कनेक्टविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।