Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 05, 2024, 04:08 PM (IST)
Top Gaming Mouse Under 1500 on Amazon: गेमिंग लैपटॉप के साथ गेमिंग माउस का इस्तेमाल करने से गेम खेलने का मजा दोगुना हो जाता है, क्योंकि इनमें कई सारे बटन मिलते हैं, जिससे ज्यादा कीबोर्ड यूज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आपके पास भी गेमिंग लैपटॉप है और आप गेम खेलने के लिए बढ़िया गेमिंग माउस तलाश रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम की साबित होगी। हम आपको यहां Amazon पर उपलब्ध सिलेक्टेड गेमिंग माउस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 1500 से कम है। और पढें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO फोन हुआ 2000 रुपये सस्ता, खरीदने के लिए यहां करें Order
यह गेमिंग माउस आकर्षक RGB लाइट और ग्रिप के साथ आता है। इससे गेम खेलते वक्त हाथ पर जोर नहीं पड़ता है। इसमें रोलर समेत 9 प्रोग्राम बटन दिए गए हैं। यही नहीं माउस में 5 लेवल वाला डीपीएआई सेंसर भी है। अमेजन पर इसकी कीमत 1,199 रुपये है। और पढें: Amazon Offers: बंपर ऑफर पर मिल रहे ब्रांडेड Split AC, बिजली की बचत के साथ करेंगे जबरदस्त कूलिंग
इस वायर गेमिंग माउस का डिजाइन कॉम्पेक्ट है। इसमें फास्ट स्वाइप के लिए 6,400 dpi वाला ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है। इसमें 5 हाइप रिस्पॉन्स बटन मिलते हैं। इस पर 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसे अमेजन इंडिया से 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।
जेब्रोनिक्स जेब-रीपर वायरलैस माउस है। इसमें 4000 डीपीआई सेंसर मिलता है। यह प्लग एंड प्ले मैकेनिज्म पर काम करता है। इसमें 7 बटन के साथ रैपिड फायर की दी गई है। इसमें बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी मिलती है। यानी कि इसे चार्जर के साथ चार्ज किया जा सकता है। इसकी कीमत 1,379 रुपये है।
अमेजन का यह माउस 650mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 50 घंटे चलती है। इसे फुल चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। इसमें वायरलैस माउस को आसानी से लैपटॉप या फिर कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें थंब रेस्ट, डीपीएमआई ऑप्टिकल सेंसर और 8 बटन मिलते हैं। इस माउस की कीमत 1,499 रुपये है।
लेनोवो ने इस माउस को खासतौर पर इंटेंस गेमिंग के लिए बनाया है। इसका डिजाइन अग्रेसिव है। इसमें 4 लेवल वाला 2400 DPI स्विच दिया गया है। इसके डीपीआई को कस्टामाइज किया जा सकता है। इसमें 7-कलर वाली बैकलाइट मिलती है। इसका डिजाइन भी कॉम्पेक्ट है, जिससे इसे आसानी कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी कीमत 1,415 रुपये है।