comscore

Best Smartwatches under 30000: प्रीमियम फीचर्स वाली ब्रांडेड स्मार्टवॉच, कीमत 30 हजार से कम

Top 3 most popular Smartwatches: अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाली स्मार्टवॉच खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां देखें 30 हजार से कम के बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Jul 06, 2025, 12:19 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Best Smartwatches under 30,000: स्मार्टफोन की तरह ही अब स्मार्टवॉच भी हमारी डेली लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। स्मार्टवॉच सिर्फ समय ही नहीं बल्कि आपको अपने डेली टास्क, फिटनेट, हेल्थ व जरूरी फोन नोटिफिकेशन की जानकारी प्रोवाइड करती हैं। अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाली स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप 40-50 हजार रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। 30 हजार से कम में आपको Apple-Samsung की ब्रांडेड स्मार्टवॉच खरीद के लिए उपलब्ध मिलेंगी। यहां देखें 30 हजार से कम में मिलने वाली कुछ प्रीमियम स्मार्टवॉच की लिस्ट। news और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ 9000 रुपये सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम, पाएं 48MP+48MP+48MP कैमरे

Huawei Watch GT5 Pro

Huawei Watch GT5 Pro 46mm स्मार्टवॉच को आप Amazon से 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको Aerospace-grade titanium alloy मिलता है। सिंगल चार्ज पर वॉच 14 दिन तक चलती है। वॉच में प्रो लेवल के स्पोर्ट्स व फिटनेस ट्रैकर मिलते हैं। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मौजूद है। पानी से बचाव के लिए इसमें 5ATM & IP69 रेटिंग दी गई है। news और पढें: Google Pixel 9 5G को खरीदने के सबसे अच्छा मौका, यहां 24,509 रुपये तक गिरी कीमत

Samsung Galaxy Watch 7

Samsung Galaxy Watch 7 40mm स्मार्टवॉच को आप Amazon से 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.31 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले में 2000 nits तक की ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, Galaxy AI Powered हेल्थ व फिटनेस फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच को आप अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें कॉलिंग, GPS जैसे फीचर्स मौजूद है।

 

Apple Watch SE 44mm

Apple Watch SE स्मार्टवॉच को आप Amazon से 27,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में LTPO OLED Retina डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले में 1000 nits तक की ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, इसमें हेल्थ व फिटनेस फीचर्स मिलते हैं। इसमें Emergency SOS फीचर दिया गया है। यह वॉच 50 मीटर पानी में काम करती है। इसमें GPS व कॉलिंग फीचर मिलता है। सिंगल चार्ज पर यह वॉच 18 घंटे तक काम करती है।

 

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource