Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 22, 2024, 05:58 PM (IST)
Tablets under 9000 on Amazon: अगर आप स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं और बड़े डिस्प्ले वाला डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं, तो टैबलेट आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। मार्केट में कई बजट फ्रेंडली टैबलेट खरीद के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें आपको Honor, Lenovo व Samsung ब्रांड्स के ऑप्शन खरीद के लिए मिलेंगे। अगर आपका बजट कम है, तो अमेजन सेल आपके लिए बेस्ट रहेगी। अमेजन सेल के दौरान आपको 9000 रुपये से कम की कीमत में कई शानदार ऑप्शन उपलब्ध होंगे। यहां देखें बेस्ट डील्स और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
HONOR Pad X8 टैबलेट को Amazon से 57 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब को आप 436 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में आपको 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, टैब Mediatek MT8786 8-core प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। यह टैब सिंगल चार्ज पर 14 घंटे काम करता है। और पढें: 55 inch Smart TV under 35000 on Amazon: इन टीवी से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा, 35 हजार से कम में बनाएं अपना
और पढें: Redmi Note 14 Pro 5G पर फाडू ऑफर की बरसात, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे
Lenovo Tab M10 HD (2nd Gen) टैबलेट को Amazon से 60 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 8,790 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब को आप 426 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस लेनोवो के इस टैब में आपको 10.1 इंच का डिस्प्ले मिलेगा है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio P22T प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 3GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। इस टैब में 5000mAh की बैटरी दी गई है। टैब में 8MP का रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Samsung Galaxy Tab A 8.0 टैबलेट को Amazon से 21 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैब को आप 485 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में आपको 8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, टैब Qualcomm प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। इस टैब में 5100mAh की बैटरी दी गई है।