Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Feb 02, 2024, 06:58 PM (IST)
Soundbars under 1500 on Amazon: अमेजन पर हर रेंज के साउंडबार मौजूद हैं। ऐसे में अच्छी क्वालिटी वाले साउंडबार को चुनना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी अपने लिए साउंडबार खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा खरीदें, तो हम आपको यहां चुनिंदा साउंडबार के बारे में बताएंगे, जिनका प्राइस 1500 रुपये से कम है। इनमें आपको RGB लाइट के साथ-साथ FM Radio, दमदार बैटरी, शानदार साउंड क्वालिटी और कई कनेक्टिविटी फीचर्स तक मिलेंगे।
अमेजन के इस साउंडबार का डिजाइन कॉम्पैक्ट है। इसमें बेहतर व्यूइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए RGB LED लाइट दी गई है। इसमें कंट्रोल बटन और 8W के दो ड्राइवर मिलते हैं। इसमें AUX, Micro SD कार्ड और USB पोर्ट मिलता है। इसे फोन से लेकर कंप्यूटर तक से कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 5 से 6 घंटे तक चलती है। इस साउंडबार की कीमत 1,099 रुपये है।
इस 16W के साउंडबार को खासतौर पर गेमिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें RGB लाइट लगी है, जो म्यूजिक के हिसाब से चलती है। कनेक्टिविटी के लिए साउंडबार में ब्लूटूथ से लेकर USB तक मिलता है। इसे टीवी, मोबाइल, पीसी और कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी बैटरी 1200mAh है और इसको TurboVolt चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। अमेजन पर यह 1,125 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है।
जेबरॉनिक्स के इस साउंडबार में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, ऑक्स और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसमें FM रेडियो है। इसमें कॉलिंग फंक्शन मिलता है, जिससे आप आसानी से कॉल पर बात कर सकते हैं। यही नहीं साउंडबार में 16W के ड्राइवर और आरजीबी लाइट भी मिलती है। इसे अमेजन इंडिया से 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।
शानदार साउंड के लिए साउंडबार में 12W के डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें डीप बास और RGB लाइट दी गई है। इसमें TWS फंक्शन के साथ-साथ ब्लूटूथ, ऑक्स, कार्ड प्ले, यूएसबी पोर्ट और FM Radio दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में केवल 2 घंटे चलती है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।