comscore

Smartwatch under 1000 on Amazon: BT कॉलिंग वाली सस्ती स्मार्टवॉच

Smartwatch under 1000 on Amazon: अमेजन पर कई ऐसी सस्ती स्मार्टवॉच हैं, जो BT कॉलिंग और कई हेल्थ फीचर्स से लैस हैं। इन्हें कई ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 21, 2025, 10:51 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Smartwatch under 1000 on Amazon: अगर आप स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो आज हम यहां 1000 रुपये से कम वाली कई अच्छी स्मार्टवॉच बताने वाले हैं। इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। अमेजन ऐसी स्मार्टवॉच पर कई ऑफर भी दे रहा हैं। स्मार्टवॉच को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। आइये, स्मार्टवॉच और उन पर मिल रहे ऑफर्स जानते हैं। news और पढें: Amazon पर Mega Smartwearable Days सेल शुरू, 3000 से कम में खरीदें धाकड़ स्मार्टवॉच

Smartwatch under 1000 on Amazon

Noise Quad Call

Noise Quad Call स्मार्टवॉच में 1.81 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और AI वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच 160 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देती है। इसमें इन-बिल्ट गेम और 100 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आती है। इसकी कीमत 1,099 रुपये है। अमेजन से खरीदने पर HDFC बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट है। इसे 100 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। news और पढें: Apple Watch में आया बड़ा हेल्थ अपडेट, अब इन 7 नए देशों में भी मिलेगा BP अलर्ट

news और पढें: Titan Aira स्मार्टवॉच धाकड़ AI फीचर्स के साथ, जानें कीमत और खूबियां

Itel Smartwatch 1ES

इस स्मार्टवॉच में 170 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में 1.7 इंच का डिस्प्ले और 15 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इस स्मार्टवॉच में SpO2 और HR सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। इसकी कीमत 630 रुपये है।

Noise Pulse Go Buzz Smart Watch

Noise Pulse Go Buzz स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में SpO2 और 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में 7 दिन तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इस स्मार्टवॉच में एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,099 रुपये है। इसे 100 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। इस पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource