comscore

Samsung Galaxy S22+ खरीदें मात्र 43000 रुपये में! Flipkart पर मिल रही धांसू डील

Samsung ने हाल में भारत में Galaxy S23 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसी के साथ Samsung Galaxy S22+ फ्लिपकार्ट पर बेहद कम दाम में उपलब्ध है।

Published By: Swati Jha | Published: Feb 02, 2023, 08:45 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy S23+ के लॉन्च के बाद Samsung Galaxy S22+ स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। सैमसंग ने गैलेक्सी S22+ की तुलना में नए Samsung Galaxy S23+ को काफी ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया है। news और पढें: 7000mAh बैटरी वाला Realme GT 7T हुआ 5,550 रुपये सस्ता, यहां मिल रही गोल्डन क्रेकर डील

भारत में सैमसंग गैलेक्सी S23+ की कीमत 94,999 रुपये से शुरू होती है। नई फ्लैगशिप सीरीज के लॉन्च के बाद, सैमसंग गैलेक्सी S22+ फ्लिपकार्ट पर बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है। news और पढें: Samsung Galaxy F70e 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ

Samsung Galaxy S22+ के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S22+ में 6.6 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर चलता है। इसके साथ 8 जीबी तक RAM मिलती है। स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरे पर 10MP का कैमरा भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर आसानी से एक दिन का पावर दे सकता है।

Samsung Galaxy S22+ की कीमत और ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी S22 + को पिछले साल Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Ultra के साथ 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy S22+ के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 88,999 रुपये थी। कीमत में कटौती किए जाने के बाद, Samsung Galaxy S22+ फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपये की छूट के बाद 43,000 रुपये में उपलब्ध है।

Flipkart पर 15,000 रुपये की कटौती के बाद Samsung Galaxy S22+ की कीमत फिलहाल 69,999 रुपये है। इसके अलावा, खरीदार Samsung Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट पा सकते हैं। इससे फोन की कीमत 63,000 रुपये तक कम हो जाती है। खरीदार सैमसंग गैलेक्सी S22+ की कीमत को और भी कम कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट आपके पुराने स्मार्टफोन के बदले में 20,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट दे रहा है। इसका मतलब है कि तमाम ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद आप Samsung Galaxy S22+ को Flipkart पर सिर्फ 43,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy S23+

सैमसंग ने भारत में नया Galaxy S23+ फोन 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। नया सैमसंग गैलेक्सी S23+ का डिजाइन लगभग सैमसंग गैलेक्सी S22+ मॉडल की तरह ही है। सैमसंग गैलेक्सी S23+ में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले है और यह 4,700mAh की बैटरी से लैस है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।