Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 05, 2024, 02:48 PM (IST)
Realme सेल का आज आखिरी दिन है। यह सेल 29 नवंबर को शुरू हुई थी, जो कि 5 दिसंबर यानी आज तक लाइव रहेगी। इस सेल के दौरान रियलमी के विभिन्न स्मार्टफोन पर बंपर डील व डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। सेल के दौरान रियलमी फोन पर 6000 रुपये तक की छूट मिल रही है। अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो रियलमी की यह सेल आपके लिए ही है। इस सेल का फायदा उठाने के लिए आपके पास बस आज का ही दिन है। यहां देखें टॉप डील्स। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 59,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
Realme NARZO 70 Turbo 5G स्मार्टफोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 7300 Energy 5G प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Realme GT 6T 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान इस फोन पर भी बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।